Breaking News

पीजी फर्स्ट सेमेस्टर और थर्ड सेमेस्टर का परीक्षा फॉर्म फिर से जारी करें विश्वविद्यालय — MSU

पीजी फर्स्ट सेमेस्टर और थर्ड सेमेस्टर का परीक्षा फॉर्म फिर से जारी करें विश्वविद्यालय –एमएसयू

 

मिथिला स्टूडेंट यूनियन के विश्वविद्यालय प्रभारी अमन सक्सेना ने एलएनएमयू कुलपति को ज्ञापन सौंप पीजी फर्स्ट सेमेस्टर और थर्ड सेमेस्टर का परीक्षा फॉर्म भरने की नयी तिथि घोषित करने का मांग किया हैं इस बाबत एमएसयू प्रभारी अमन सक्सेना ने कहा जब से पीजी फर्स्ट सेमेस्टर का परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि जारी किया गया हैं तभी से सेकड़ो छात्रों को परीक्षा फॉर्म भरने में कठिनाई हो रहा हैं नए नामांकित छात्र को एक्स का विकल्प दिखा रहा हैं जिस कारण कई छात्र फॉर्म भरने से वंचित रह गए हैं लॉकडाउन के समय लगातार कई बार विश्वविद्यालय डाटा सेंटर से संपर्क किया गया लेकिन डाटा सेंटर कॉलेज के द्वारा नामांकित छात्र की सूची नहीं भेजनें की बात कह रहा हैं जबकि वहीं कॉलेज विश्वविद्यालय को डाटा भेज देने की बात कर रहा हैं अब एक छात्र जाए तो जाए कहा कई ऐसे भी छात्र हैं जो अब तक किसी कारण वस पीजी फर्स्ट और थर्ड सेमेस्टर का परीक्षा फॉर्म भरने से वंचित रह गए हैं कोविड 19 के कारण विश्वविद्यालय बंद रहने से इन छात्रों का समस्या का समाधान नही हो पाया और परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि ख़त्म हो गयी इस बीच कई बार परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि को आगे बढ़ाया गया लेकिन जिन छात्रों का फॉर्म भरने में समस्या हो रहा था वो समस्या दूर ही नही किया गया जिस कारण फॉर्म की तिथि होने के बाबजूद कई छात्र फॉर्म भरने से वंचित रह गए हैं जिसमे गलती या तो कॉलेज की हैं या फिर विश्वविद्यालय प्रशासन की जिस कारण सेकड़ो छात्र अब तक परीक्षा फॉर्म भरने से वंचित रह गए हैं हमारी मांग हैं की जल्द से जल्द सभी समस्या को दूर करते हुए पीजी फर्स्ट और थर्ड सेमेस्टर परीक्षा फॉर्म के लिए एक नयी तिथि जारी किया जाए उन्होंने कहा अगर हमारी मांगो पर कारवाई नही किया जाता हैं तो हम विश्वविद्यालय में आंदोलन को भी बाध्य होंगे जिसकी पूरी जवाबदेही विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी ज्ञापन का कॉपी छात्र कल्याण अध्यक्ष परीक्षा नियंत्रक और कुलसचिव को भी सौंपा गया हैं।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …