Breaking News

प्रो रतन कुमार चौधरी की स्मृति में शोक सभा आयोजित

प्रो रतन कुमार चौधरी की स्मृति में शोक सभा आयोजित

कोरोना से काल कवलित हुए अन्य शिक्षा कर्मियों सहित डाॅ मानस बिहारी वर्मा के प्रति भी जताई शोक संवेदना

ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के पूर्व विज्ञान संकायाध्यक्ष प्रो रतन कुमार चौधरी के असामयिक निधन पर गुरूवार को सीएम साइंस कॉलेज में शोक सभा आयोजित की गई। महाविद्यालय परिवार की ओर से शोक संवेदना व्यक्त करते हुए प्रधानाचार्य डॉ प्रेम कुमार प्रसाद ने कहा कि एक शोध प्रज्ञ शिक्षक एवं कर्तव्यनिष्ठ पदाधिकारी के रूप में प्रो रतन कुमार चौधरी हमेशा जीवंत बने रहेंगे। उन्होंने कहा कि अपने शिक्षण कार्यकाल के सर्वाधिक करीब दो दशक तक एक शिक्षक के रूप में महाविद्यालय को दी गई उनकी सेवा के साथ-साथ उनके आइक्यूएसी समन्वयक रहते हुए नैक के दूसरे चरण के मूल्यांकन में कॉलेज को मिला एक ग्रेड का कीर्तिमान महाविद्यालय के इतिहास में हमेशा अविस्मरणीय बना रहेगा। अपने संबोधन में उन्होंने प्रसिद्ध वैज्ञानिक डाॅ मानस बिहारी वर्मा, विश्वविद्यालय के अभिषद सदस्य डाॅ डी एन पासवान, शिक्षकेत्तर कर्मी बेचन यादव एवं सत्य नारायण प्रसाद सहित कोरोना से काल कवलित हुए विभिन्न महाविद्यालयों एवं विभागों से जुड़े शिक्षा कर्मियों के प्रति भी शोक संवेदना जताई।
मौके पर महाविद्यालय के बर्सर सह ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के डीएसडब्ल्यू डॉ अशोक कुमार झा ने प्रो रतन कुमार चौधरी के निधन को अपूर्णीय शैक्षणिक एवं सामाजिक क्षति बताया। उन्होंने कहा कि एक योग्य शिक्षक एवं पदाधिकारी के रूप में उनकी अनुपस्थिति हमेशा खलेगी। कोरोना प्रोटोकॉल के तहत आयोजित शोक सभा में उपस्थित शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों ने प्रो रतन कुमार चौधरी के चित्र पर माल्यार्पण करने उपरांत दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। शोक सभा में आईक्यूएसी सहायक प्रवीण कुमार झा, लेखा सहायक रोहित कुमार झा, स्थापना सहायक चेतकर झा, पवन कुमार ठाकुर, अभिषेक कुमार, जयकांत कामती, अनुपम कुमार झा, सतीश कुमार, अनुराधा कुमारी, मिश्री साह, दिलीप मंडल, जीतेन्द्र महतो, रामशंकर भंडारी, सरोज कुमार चौधरी, सिन्टू कुमार, संतोष कुमार आदि की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …