Breaking News

पेंशन भुगतान में हो रही अनावश्यक देरी दुर्भाग्यपूर्ण: डॉ बैजू

पेंशन भुगतान में हो रही अनावश्यक देरी दुर्भाग्यपूर्ण: डॉ बैजू

विद्यापति सेवा संस्थान के महासचिव एवं ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के सिंडीकेट सदस्य डॉ बैद्यनाथ चौधरी ‘बैजू’ ने कोरोना महासंकट की स्थिति में आर्थिक तंगहाली का दंश झेल रहे विश्वविद्यालय के सेवानिवृत्त शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों के पेंशन भुगतान में एक बार फिर हो रही अनावश्यक देरी पर चिंता जाहिर की है। शुक्रवार को जारी अपने बयान में उन्होंने कहा कि कोरोना के कहर की वर्तमान विषम परिस्थिति में आर्थिक तंगहाली का दंश झेल रहे विश्वविद्यालय के सेवानिवृत्त कर्मी समुचित ईलाज कराने में अक्षम हो रहे हैं। यह अत्यंत अमानवीय और दुर्भाग्यपूर्ण है।
उन्होंने ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति एवं बिहार सरकार से सेवानिवृत्त शिक्षा कर्मियों के पेंशन के यथाशीघ्र भुगतान के साथ ही संबद्ध महाविद्यालयों के शिक्षाकर्मियों को भी यथोचित अनुदान उपलब्ध कराने की दिशा में त्वरित कार्यवाही किए जाने की मांग की है। अपने बयान में उन्होंने पेंशनरों के पेंशन के भुगतान में हो रही देरी की निंदा करते हुए आर्थिक संकट से जूझ रहे शिक्षाकर्मियों के हित के लिए राज्यपाल से भी अविलंब कदम उठाने की अपील की है।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …