बिहार के प्रख्यात अभियंता मदनलाल के निधन से अभियंता समाज में शोक की लहर

बहुमुखी प्रतिभा के धनी बिहार के प्रख्यात अभियंता मदनलाल के 83 वर्ष की आयु में 10 जून 2021 को उनके आवास पर निधन से अभियंता समाज में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन से अभियंता समाज, अभियन्त्रण,बिहार एवं देश को अपूरणीय क्षति हुई है।ये बातें आज शाम शोक सभा के दौरान बिहार अभियन्त्रण सेवा संघ के महासचिव डा सुनील कुमार चौधरी ने कही। भर्चुअल शोक सभा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित की गई थी जिसमें देश के सैकड़ों अभियंताओ ने ई मदनलाल को मौन रख कर अश्रु पूरित श्रद्धांजलि दी।ई लाल ईन्सटीच्यूसन औफ इन्जीनियर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित विभिन्न पदों को सुशोभित किये ।
विदित हो कि बिहार में जन्में और बीआईटी, सिंदरी से अव्वल नंबर से पास होने वाले मदन लाल ने वकालत की भी डिग्री प्रााप्त की थी। 1961 में वह बिहार राज्य विद्युत बोर्ड ज्वाइन किये और मुख्य अभियंता के पद से सेवानिवृत हुए। वे पटना विश्वविद्यालय के सीनेट सदस्य भी थे। बार काउंसिल की भी सदस्यता प्रााप्त की। वह कई तकनीकी न्यायिक मामलों में आर्बिट्रेटर रह चुके थे जिसमें एनटीपीसी, गैमन इंडिया, एल एंड टी, बिहार राज्य विद्युत बोर्ड आदि के मामले थे। वे कई आबिईटेशन में प्रेसाइडिंग जज भी रह चुके थे। 2004 में उनको बिहार राज्य आईईआई सेंटर द्वारा इमिनेंट इंजीनियर होने के लिए स्क्रॉल ऑफ ऑनर दिया गया। उन्होंने अपने क्षेत्र में कई राष्ट्रीय अवार्ड हासिल किये। आईईआई कर्नाटक सेंटर द्वारा भी उन्हें सम्मानित किया जा चुका है । इन्स्टीच्यूसन औफ इन्जीनियर्स के बिहार एवं तेलंगाना सेन्टर द्वारा भी शोक सभा आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। 2009 में वे आईईआई के अध्यक्ष बने और इस संस्था को नई ऊंचाई पर ले गए। वे कई नेशनल और इंटरनेशनल कांफ्रेंस में वक्तव्य दिये, एवं यूरोपियन देश, वाशिंगटन, दक्षिण कोरिया ,श्रीलंका आदि में वल्र्ड एनर्जी कांग्रेस के प्लेटफॉर्म पर देश का नेतृत्व किये।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal