Breaking News

पूर्व सांसद कीर्ति आजाद ने ईंधन की कीमतों में हो रही लगातार वृद्धि और बढ़ती मंहगाई को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा

पूर्व सांसद कीर्ति आजाद ने ईंधन की कीमतों में हो रही लगातार वृद्धि और बढ़ती मंहगाई को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा

DN 24 LIVE अजित कुमार सिंह

है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार कोविड वैश्विक महामारी में पेट्रोल-डीजल की कीमतें लगातार बढ़ाकर आमजन को मुश्किल में डाल रही है. कई राज्यों में पेट्रोल के दाम 100 रुपये लीटर से अधिक हो गए हैं।
श्री आजाद ने कहा कि मनमोहन सिंह के कार्यकाल के दौरान जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें औसतन 127 डॉलर प्रति बैरल के दरमियान रही तब पेट्रोल-डीजल की कीमत औसतन 67-70 रुपये के बीच रही वही अब जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें औसतन 71 डॉलर प्रति बैरल पर आ गई है इसके वाबजूद पेट्रोल-डीजल की कीमत आसमान छु रही है।
उन्होंने कहा, ‘‘एक तरफ आम आदमी कोरोना से और आमदनी कम होने से परेशान है, वहीं दूसरी ओर मोदी सरकार मंहगाई से उसके लिए मुश्किल पैदा कर रही है। उन्होंने कहा कि देश के 130 करोड़ नागरिक आज कोरोना की महामारी से लड़ रहे हैं. गरीब, प्रवासी श्रमिक, दुकानदार, किसान, छोटे और मध्यम व्यवसायी और बड़ी संख्या में बेरोजगार हुए लोग इस कठिन आर्थिक मंदी और महामारी की स्थिति में जीवन के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

Check Also

• मत्स्य शिकारमाही एवं विपणन किट एवं कास्ट (फेका) जाल पैकेज किया गया वितरण… 

🔊 Listen to this   • मत्स्य शिकारमाही एवं विपणन किट एवं कास्ट (फेका) जाल …