Breaking News

बचपन बचाओ आंदोलन के द्वारा मुक्त बाल श्रमिकों के बीच राशन वितरण की हुई शुरुआत  

 

बचपन बचाओ आंदोलन के द्वारा मुक्त बाल श्रमिकों के बीच राशन वितरण की हुई शुरुआत

विश्व शांति नोबेल पुरस्कार से सम्मानित कैलाश सत्यार्थी की संगठन बचपन बचाओ आंदोलन के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय बाल मजदूरी उन्मूलन दिवस के अवसर पर मुक्त बाल श्रमिकों के परिवार हेतु राशन वितरण की शुरुआत बाल कल्याण समिति , सीतामढ़ी के अध्यक्ष सुबोध राऊत के मार्गदर्शन में पुपरी प्रखंड के गांव से की गई है। करोना महामारी के कारण जो सामाजिक एवं आर्थिक परिस्थितियां उत्पन्न हुई है इस कारण से मुक्त हुए बाल मजदूर के परिवारों से इस महामारी के कारण किसी भी बच्चे को बाल श्रम की कालिख में ना धकेला जाए साथ ही दूसरे बच्चे भी इसका शिकार न हो इस उद्देश्य से संगठन राशन वितरण करने का कार्य आरंभ की है। संस्था के पहल पर मुक्त हुए बाल श्रमिकों से लॉकडाउन में संपर्क किया गया एवं जरूरतमंदों को पहचान कर उनके बीच राशन वितरण करने की अनूठी पहल की विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर राशन सामग्री देकर की गई है। राशन वितरण का कार्य बचपन बचाओ आंदोलन के कार्यकर्ता अब्दुल मालिक खान के उपस्थिति में की गई।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …