विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर चित्रकला का आयोजन

अंतरराष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर सीतामढ़ी जिला के डुमरा प्रखंड के राजोपट्टी गाँव में नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित श्री कैलाश सत्यार्थी की संगठन बचपन बचाओ आंदोलन के द्वारा गठित बाल समिति के बच्चों की अगुआई में चित्रकला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों ने चित्रकला के माध्यम से दूसरों को बाल श्रम न करवाने का संदेश दिया । lहम सब जानते हैं कि बाल मजदूरी एक अपराध है इसे समाज से समाप्त करना है ताकि बच्चों का सर्वांगीण विकास हो सके। कोविड-19 की वजह से बच्चे अपने अपने घरों में ही करके एक दूसरे के साथ साझा किए हैं। गौरतलब है कि संगठन के पहल पर राजोपट्टी गांव के बाल श्रम से मुक्त करवाए गए बालक आज गठित बाल समिति का सरपंच है और वह सातवीं कक्षा में शिक्षा ग्रहण कर रहा है और वह चाहता है की उसके गाँव या उसके जिला का कोई भी बच्चा अब बाल मजदूरी का शिकार ना हो । इस मौके पर बचपन बचाओ आंदोलन के सहायक परियोजना अधिकारी मुकुंद कुमार चौधरी, बाल शिक्षण संस्थान के निर्देशक रऻॅविन कुमार, शिव शंकर शर्मा, बाल समिति के सदस्य मौजुद थे।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal