Breaking News

अल्पसंख्यक इलाकों में टीकाकरण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए पहुंचे जिलाधिकारी

अल्पसंख्यक इलाकों में टीकाकरण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए पहुंचे जिलाधिकारी

• टीकाकरण के प्रति फैली भ्रांतियों को किया दूर

• टीकाकरण के लिए जिले में चलाया जा रहा है व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान

• टीकाकरण अभियान में बाधक बन रही है भ्रांतियां

DN 24 LIVE अजित कुमार सिंह

मधुबनी वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से सुरक्षा प्रदान करने के लिए जिले में कोविड टीकाकरण अभियान पूरे जोर-शोर से चलाया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में कोविड-19 करण के प्रति फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। इस जागरूकता अभियान में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करते हुए जिलाधिकारी अमित कुमार ने मदरसा फ्लाहुल मुस्लेमीन में पहुंचे। जहां पर मुस्लिम समुदाय के लोगों से बात कर कोविड टीकाकरण के लिए जागरूक किया। वही मौलानाओं द्वारा वीडियो जारी कर लोगों से वैक्सीनेशन लेने की अपील की गई। जिलाधिकारी ने बताया कि कोविड टीका के प्रति अभी भी लोगों में तरह-तरह की भ्रांतियां हैं। जिन क्षेत्रों में टीकाकरण के प्रति काफी जागरूकता की कमी है उन क्षेत्रों को चिन्हित कर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में अंतर विभागीय समन्वय स्थापित कर कार्य किया जा रहा है। लोगों से बात करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि कोरोनावायरस से सुरक्षा के लिए टीकाकरण कराना अतिआवश्यक है। इससे बचाव का एकमात्र उपाय टीकाकरण ही है। कहा कि अफवाहों पर ध्यान ना दें, स्वास्थ्य कर्मियों की बातों को अमल करें और अपने नजदीकी टीकाकरण केंद्र पर जाकर टीकाकरण कराएं और इस अभियान में अपनी सहभागिता को सुनिश्चित कर समाज और गांव के लोगों को सुरक्षा प्रदान करने में अपना बहुमूल्य योगदान दें।

टीकाकरण के बाद हो सकता है बुखार:

सिविल सर्जन डॉ सुनील कुमार झा ने बताया कि कोविड-19 का टीका पूरी तरह से सुरक्षित और प्रभावी है। उन्होंने कहा कि टीका लेने के बाद हल्का बुखार या दर्द हो सकता है यह टीका का दुष्प्रभाव नहीं बल्कि सकारात्मक प्रभाव है। इससे डरने की जरूरत नहीं है, अगर बुखार होता है तो पेरासिटामोल टेबलेट का इस्तेमाल किया जा सकता है। सिविल सर्जन ने बताया कि वह भी टीकाकरण टीम में शामिल कर्मियों को निर्देश दिया गया है कि लाभार्थियों को टीका देने के बाद पेरासिटामोल भी देना सुनिश्चित करें। ताकि किसी को बुखार हो तो वह दवा का इस्तेमाल कर सके।

संध्या चौपाल लगाकर किया जा रहा है जागरूक:
सिविल सर्जन डॉ सुनील कुमार झा ने बताया कि जिले में बूथ स्तर पर कोविड टीकाकरण का कार्य किया जा रहा है और संध्या चौपाल का आयोजन कर टीकाकरण के प्रति फैली भ्रांतियों को दूर किया जा रहा है तथा टीकाकरण केंद्र की सूचना दी जा रही है। सिविल सर्जन ने बताया कि जागरूकता अभियान में जिले के हर तबके के लोगों को शामिल किया गया है। इस अभियान में जिले के शिक्षक, धर्मगुरु, सहयोगी संस्थाओं के जनप्रतिनिधि, पंचायत प्रतिनिधि, विकास मित्र, टोला सेवक, पंचायत सेवक को शामिल किया गया है। जो ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को जागरूक करने का कार्य कर रहे हैं। सिविल सर्जन ने बताया कि अब तक जिले में चार लाख से अधिक लोगों को टीका दिया जा चुका है। जिले में 32 लाख लोगों को टीकाकरण करने का लक्ष्य रखा गया है। शत-प्रतिशत लक्ष्य को हासिल करने के लिए रणनीति बनाकर कार्य किया जा रहा है।

सत्र स्थल पर सिविल सर्जन डॉ सुनील कुमार झा, मौलाना अनीसुर्रहमान एसीएमओ डॉ एसएस झा, एनसीडीओ डॉ एस पी सिंह, केयर इंडिया के डीटीएल महेंद्र सिंह सोलंकी, डब्ल्यूएचओ के एसएमओ डॉक्टर आदर्श वर्गीज, सी एच सी के मो.इस्मतुल्लाह उर्फ़ गुलाब,आईसीटी आदर्श कुमार, अश्वनी कुमार चंचल कुमार सहित कई मौलाना उपस्थित थे।

Check Also

• मत्स्य शिकारमाही एवं विपणन किट एवं कास्ट (फेका) जाल पैकेज किया गया वितरण… 

🔊 Listen to this   • मत्स्य शिकारमाही एवं विपणन किट एवं कास्ट (फेका) जाल …