भाकपा(माले) दरभंगा जिला कमिटी की बैठक संपन्न
हाल के दिनों में मरे लोगों की वास्तविक सूची गांव-गांव में माले अभियान चलाकर संग्रह करेंगी

दरभंगा भाकपा(माले) दरभंगा जिला कमिटी की बैठक पंडासराय स्थित रेणु- नागार्जुन सभागार में जिला सचिव बैद्यनाथ यादव की अध्यक्षता में आयोजित हुआ।
बैठक की शुरुआत भाकपा(माले) पूर्व राज्य सचिव राम जतन शर्मा, मानस बिहारी वर्मा, डॉ. मोहन मिश्रा सहित कोरोना काल के मृत साथियो को श्रधांजलि के साथ शुरू हुई।
बैठक में मुख्य वक़्ता के बतौर सम्बोधित करते हुए भाकपा(माले) पोलित ब्यूरो सदस्य सह खेग्रामस के राष्ट्रीय महासचिव धीरेन्द्र झा ने कहा कि सरकार कोरोना के दूसरी लहर में पूरी तरह फेक साबित हुई हैं। और इस विफलता को छिपाने के लिए मौतों को आंकड़ों को छिपाया जा रहा हैं। कोर्ट के हस्ताक्षेप के बाद सरकार के मौत के घोषित आकड़ा में 72 फ़ीसदी की वृद्धि हुआ। सरकार का यह भी आंकड़ा भी सच्चाई से काफी दूर हैं। इसके वास्तविक सच्चाई को सामने लाने के लिए भाकपा(माले) गांव- गांव में अभियान चलाकर वास्तविक मौतों को आंकड़ा एकट्ठा करेंगी। और उस आंकड़ा को सरकार के पास सौपेंगी। इसके साथ ही ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य उप- केंद्रों के जर्जर हालात व व्यवस्था को लेकर भी रिपोर्ट तैयार करेंगी। इस अभियान में भाकपा(माले) की पूरी कमिटी मजबूती से उतरें और एक सप्ताह में रिपोर्ट तैयार करके पार्टी राज्य कमिटी को सौंपा जाएगा। बैठक को भाकपा(माले) राज्य कमिटी सदस्य अभिषेक कुमार, वरिष्ठ नेता लक्ष्मी पासवान, जंगी यादव, नंदलाल ठाकुर, पप्पू पासवान, अशोक पासवान, अवधेश सिंह, सत्यनारायण मुखिया, मो सदीक भारती, ललन पासवान, विश्वनाथ पासवान, देवेंद्र कुमार,संतोष यादव, डॉ उमेश प्रसाद साह, शनिचरी देवी, प्रिंस राज, प्रो कल्याण भारती, हरि पासवान आदि ने शिरकत किया।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal