अभियंता द्वय के कोरोना के कारण निधन से अभियंता समाज मे शोक की लहर :बेसा

ई प्रदीप कुमार वर्मा ,सेवा निवृत्त कार्य पालक अभियंता,जल संसाधन विभाग एवं ई अभिमन्यु शर्मा, सेवा निवृत्त कार्यपालक अभियंता,जल संसाधन विभाग का कोरोना के कारण असामयिक निधन से अभियंता समाज में शोक की लहर दौड़ गई है।अभियंत्रण परिवार के दो सुनहरे अतीत की अपूरणीय क्षति से पूरा अभियंता समाज शोकाकुल है । अभियंता द्वय के निधन से अभियंता समाज, अभियंत्रण एवं राज्य को अपूरणीय क्षति हुई है जिसकी भरपाई असम्भव है।दोनों अभियंता तकनीकी प्रतिभा के धनी, कुशल प्रशासक , कर्मठ,योग्य, ईमानदार, निर्भीक एवं अभियन्त्रण सेवा के प्रति समर्पित अभियंता थे।ये बातें आज अपराह्न 4.15 बिहार अभियन्त्रण सेवा संघ द्वारा आयोजित शोक सभा के दौरान बेसा के महासचिव डा सुनील कुमार चौधरी ने कही। दोनों अभियंता जल संसाधन विभाग के कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को मूर्त रूप देकर बिहार के विकास को रफ्तार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ज्ञातव्य हो कि दोनों अभियंताओ का निधन कोरोना संक्रमण के कारण हुआ है। दुखद स्थिति यह है कि इस साल बेसा ने अब तक अपने छप्पन सदस्यों को खो दिया है। दोनों अभियंताओ के निधन से मर्माहत बिहार अभियन्त्रण सेवा संघ द्वारा कोविड गाइडलाइन को पालन करते हुए वर्चुअल मोड में शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा मे ई मदन मोहन कुमार,पूर्व अध्यक्ष,बेसा, ई रविन्द्र कुमार सिन्हा,पूर्व महासचिव, बेसा, ई नवल किशोर सिंह, उपाध्यक्ष, अनिसाबाद जोन,ई महेन्द्र चौबे ,सेवा निवृत्त अधीक्षण अभियंता,जल संसाधन विभाग,ई उपेन्द्र शर्मा,सेवा निवृत्त मुख्य अभियंता,जल संसाधन विभाग ,ई सच्चिदानन्द शर्मा,सेवा निवृत्त अधीक्षण अभियंता,जल संसाधन विभाग सहित भारी संख्या मे अभियंताओ ने दोनों अभियंताओ के प्रति उद्गार व्यक्त किये एवं उनके प्रति दो मिनट का मौन रख अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित की।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal