Breaking News

गैस/ बिजली से संचालित शव फ़्यूरल संयत्र मुक्तिधाम, दरभंगा पहुंचा।

गैस/ बिजली से संचालित शव फ़्यूरल संयत्र मुक्तिधाम, दरभंगा पहुंचा।अमेरिकी संस्था फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोशिएशन और उसकी सहयोगी संस्था बिहार झारखंड एसोशिएशन ऑफ नॉर्थ अमेरिका (बाजना), मैथिल ऑफ नार्थ अमेरिका (मोना) जयपुर फुट यू एस ए द्वारा प्रदत्त शव फ़्यूरल संयत्र का सामान दरभंगा के मुक्तिधाम ,भिगो पहुंच गया। भारी बारिश के बीच कबीर सेवा संस्थान, मुक्तिधाम जीर्णोद्धार समिति, निगम के सहयोग से गाड़ियों से क्रेन इत्यादि के सहारे सामान को अनलोड किया गया। इसमें शशि नीलू, धर्म कुमार, रॉकी, चंदन, सुरेन्द्र महतो, रोशन, सोनू, सचिन राम, मुकेश राय, पप्पू प्रधान इत्यादि ने योगदान दिया।
मालूम रहे कि अमेरिकी संस्थानों ने कोरोना शव निस्तारण में कठिनाई देख दरभंगा के कबीर सेवा संस्थान को यह संयत्र जनहित में प्रदत किया। इसके बाद जिलाधिकारी डॉ त्यागराजन एस एम की पहल पर निगम ने मुक्तिधाम, भिगो में इसे स्थापित करने हेतु एन ओ सी दिया तथा सिविल वर्क भी किया जा रहा है। प्रसासन बिजली, एप्रोच इत्यादि की व्यवस्था कर रहा है, जबकि इसके संचालन हेतु 27 सिलेंडरों का गैस बैंक, संयत्र का हरियाणा से लाने का व्यय, इसका अधिष्ठापन का खर्च कबीर सेवा संस्थान उठा रहा है।
50 से 60 लाख रु की लागत से अधिष्ठापन होने वाला यह शव फ़्यूरल उत्तर बिहार का अकेला शवदाह है, जो बिजली से संचालित होगा तथा इसका हिट गैस से होगा। एक शव संस्कार में अधिकतम 45 मिनट लगेगा और पर्यावरण की भी रक्षा होगी। इस पर प्रति शव डेढ़ हजार रु का गैस पर खर्च का अनुमान है। अनुमानतः 20 जून के करीब ये संयत्र चालू होने की संभावना है।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …