Breaking News

बचपन बचाओ आंदोलन के द्वारा मुक्त बाल श्रमिकों के बीच राशन वितरण किया गया।

बचपन बचाओ आंदोलन के द्वारा मुक्त बाल श्रमिकों के बीच राशन वितरण किया गया।

DN 24 LIVE अजित कुमार सिंह

विश्व शांति नोबेल पुरस्कार से सम्मानित कैलाश सत्यार्थी की संगठन बचपन बचाओ आंदोलन ने जिला बाल संरक्षण इकाई, समस्तीपुर की सहायक निदेशक गायत्री कुमारी के साथ मिलकर बाल श्रम से मुक्त बच्चों को राशन वितरण करने का कार्य 12 जून से ही जिला में कर रही है ।जिसके तीसरे दिन आज दिन सोमवार को िंघिया प्रखंड के बथान चौक पर राशन वितरण की गई ।करोना महामारी के कारण जो सामाजिक एवं आर्थिक परिस्थितियां उत्पन्न हुई है इस कारण से मुक्त हुए बाल मजदूर के परिवारों से इस महामारी के कारण किसी भी बच्चे को बाल श्रम की कालिख में ना धकेला जाए साथ ही दूसरे बच्चे भी इसका शिकार न हो इस उद्देश्य से संगठन राशन वितरण करने का कार्य आरंभ की है। संस्था के पहल पर मुक्त हुए बाल श्रमिकों से लॉकडाउन में संपर्क किया गया एवं जरूरतमंदों को पहचान कर उनके बीच राशन वितरण करने की अनूठी पहल की जा रही है । राशन वितरण का कार्य बचपन बचाओ आंदोलन के कार्यकर्ता विजय कुमार की मौजूदगी में की गई।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …