Breaking News

बाल समिति के बच्चे दिखा रहे बड़ों को राह, ताकि सब टीका लेकर हो कोरोना से सुरक्षित

 

बाल समिति के बच्चे दिखा रहे बड़ों को राह, ताकि सब टीका लेकर हो करोना से सुरक्षित

सीतामढ़ी :- कभी-कभी बच्‍चे भी बड़ों को सही राह दिखा देते हैं। सीतामढ़ी जिला के परिहार प्रखंड के महादलित बस्ती दुबे टोल में बाल समिति के बच्चे यही कर रहे हैं। यहां बच्चे गाँव में कोरोना के टीकाकरण लेकर फैली अफवाह को न सिर्फ दूर करने का संकल्प लिया हैं बल्कि लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित भी बाल संरक्षण समिति दुबे टोल के सदस्य चंदन माझी के साथ मिलकर कर रहे हैं। इसका सुखद परिणाम भी देखने को मिला है ,बाल समिति के सदस्य बालक प्रींस कुमार ने जब लोगों को प्रेरित करने का निर्णय लिया, प्रेरित होकर इस अनूठी पहल को सफल बनाने के लिए टीकाकरण करवाने के लिए शिव शंकर कुमार और चंदन मांझी अपने परिवार के आगे आये है साथ ही बचपन बचाओ आंदोलन के सहायक परियोजना अधिकारी मुकुंद कुमार चौधरी भी उनके साथ ही करोना का टीका लेंगे ताकि उनसे भी लोग प्रेरित हो सके, गाँव के शिव शंकर बताते है की गाँव में न के बराबर ही लोग ने टिका लिया है जिसका मुख्य कारण शिक्षा का अभाव और जागरूकता की कमी है इस लिए लोग अफवाह में है और टिका लेने से कतरा रहे है ऐसे में बच्चों के द्वारा प्रेरित किया जाना यह एक अनूठी एवं अनुकरणीय पहल है क्योंकि जागरूकता ही बदलाव की कुंजी है । गौरवतल है कि ये बच्चे नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित श्री कैलाश सत्यार्थी कि संगठन बचपन बचाओ आंदोलन द्वारा गठित बाल समिति से जुड़े हैं संगठन की पहल पर अन्य राज्यों से इस गांव के पांच बच्चों को बालश्रम से मुक्त करवाया गया था, संगठन के द्वारा गांव में बच्चों की शिक्षा और सुरक्षा के लिए बाल समिति एवं बाल संरक्षण समिति का गठन कर योजनाबद्ध कार्य की जा रही है जिससे बाल शोषण मुक्त ग्राम की परिकल्पना साकार हो सके।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …