पटना राज्यसभा सांसद संजय सिंह पर जानलेवा हमला लोकतंत्र में कायरतापूर्ण हरकत है -आप

आम आदमी पार्टी, बिहार के मुख्यप्रवक्ता डॉ शशिकान्त ने माननीय सांसद श्री संजय सिंह जी के आवास पर कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा किए गए हमले पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा है कि लोकतंत्र में इस तरह की घटना एक कायरतापूर्ण हरकत है। उन्होंने इस कायराना हरकत के लिए सीधा सीधा जिम्मेदार सत्ता आसीन दल भाजपा को कहा है। उन्होंने कहा है कि जिस तरह से माननीय सांसद श्री संजय सिंह ने कल अयोध्या में स्थित रामजन्म भूमि ट्रस्ट द्वारा खरीदी गई जमीन से जुड़ा मामला उठाया था, उसी का खुन्नस भाजपा द्वारा रचित है ये हमला। क्यों कि इस तरह के कृत्य पहले भी भाजपा के भाड़े के गुंडो ने उनको किरासन तेल से जलाने की धमकी दी थी उनके नॉर्थ ऐवनू आवास पर जाकर। इससे साफ़ ज़ाहिर होता है की इसके पीछे भाजपा का ही हाथ है ।
उन्होंने कहा कि क्या लोकतंत्र में जनता से जुड़े मामले जिसपर करोड़ो देशभक्तों का आस्था जुड़ी हो, को उठाना गलत है ?
देश की आम जनता ने अपनी रोटी काट कर प्रभु राम के लिए चंदा दिया है ।
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी, बिहार इस सुनियोजित तरीके से किए गए हमले का तीव्र भर्त्सना करती है,साथ ही इसमें सम्मिलित सभी दोषियों के ऊपर सख्त से सख्त करवाई की माँग देश के प्रधानमंत्री एवं गृहमंत्री करती है।
उन्होंने आदरणीय सांसद संजय सिंह जी की सुरक्षा भी बढ़ाने की मांग की ताकि भविष्य में कोई भी अप्रिय घटना उनके साथ न घट सके।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal