Breaking News

Darbhanga बहेड़ी परिवार के मुखिया की कोरोना से हुए मौत के बाद मदद को पहुंचे जाप कार्यकर्ता

परिवार के मुखिया की कोरोना से हुए मौत के बाद मदद को पहुंचे जाप दरभंगा

छह महीने का राशन सामग्री के रूप में चावल दाल आटा आलू प्याज सरसों तेल सहित अन्य खाद्य सामग्री पहुंचाएं और ₹10000 की आर्थिक मदद।

जन अधिकार पार्टी लोकतांत्रिक दरभंगा द्वारा बेनीपुर विधानसभा बहेड़ी प्रखंड,हाविडह गांव के राजेश राउत की मौत कोरोना से 15 मई को हो गयी थी, कोरोना से हुई मौत के बाद परिवार की माली हालात दयनीय हो गई विधवा निषेखा देवी के ऊपर 3-3 बच्चों के भरण-पोषण का भार के कारण जिंदगी बोझ लगने लगी यह खबर समाचार पत्रों के माध्यम से जाप सुप्रीमो को पता चला जिसके बाद पप्पू यादव के निर्देश पर जन अधिकार पार्टी द्वारा मृतक के परिजनों को जीवन यापन के लिए 6 महिने का राशन सामग्री एवं तत्काल आर्थिक मदद के रूप में ₹10000 नगद मुहैया कराया गया। इस मौके पर युवा अध्यक्ष चुनमुन यादव ने कहा कि जन अधिकार पार्टी हर सहाय और वंचित लोगों के मदद के लिए खड़ी है खड़ी रहेगी जैसे ही हम लोगों को इस खबर के बारे में पता चला पार्टी सुप्रीमो के निर्देश के अनुसार मदद के लिए पहुंचे हैं आगे भी इस परिवार को जरूरत पड़ने पर हर संभव मदद के लिए जन अधिकार पार्टी तैयार रहेगी।यंहा के स्थानिय विधायक हो या और कोई जनप्रतिनिधि हो कोई भी इस परिवार के मदद को आगे नही आये हैं, इस मौके पर पार्टी की तरफ से मददगार के रूप में चंद्रकांत सिंह यादव-प्रदेश उपाध्यक्ष युवा परिषद अभिनेश्वर प्रसाद बिहारी,,दलित प्रकोष्ट जिला अध्यक्ष-महेश पासवान,राजन पासवान उपस्थित थे।

Check Also

• आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई बैठक  • सभी थाना प्रभारियों को निरोधात्मक कार्रवाई,शांति समिति की बैठक एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी को दिए गए निर्देश। 

🔊 Listen to this • आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई …