Breaking News

Darbhanga आधार अद्यतीकरण की हुई समीक्षा

आधार अद्यतीकरण की हुई समीक्षा

दरभंगा सचिव, आपदा प्रबंधन विभाग, बिहार सरकार श्री संजय अग्रवाल ने सम्पूर्ति पोर्टल पर किए जा रहे आधार अद्यतीकरण की समीक्षा बाढ़ प्रभावित जिलों के जिलाधिकारियों के साथ की।
बैठक में जिलाधिकारी, दरभंगा डॉ. त्यागराजन एस.एम ने बताया कि दरभंगा जिले में अभी तक 04 लाख 90 हजार डाटा की प्रविष्टि की जा चुकी है, जिसमें से 10 हजार 34 नये परिवारों का नाम जोड़ा गया है तथा 10 हजार 8 सौ 34 नामों को हटाया गया। सम्पूर्ति पोर्टल पर डाटा अद्यतीकरण का कार्य तेजी से किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि कुछ अंचलों में अद्यतीकरण की प्रगति धीमी है। सभी अंचलाधिकारी को सख्त निर्देश दिया गया है कि 20 जून से पहले डाटा अद्यतीकरण का कार्य पूरा कर लें तथा सम्पूर्ति पोर्टल पर डाटा का ऑनलाइन इंट्री करवा दें।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2020 में सम्पूर्ति पोर्टल पर 08.38 लाख परिवारों का डाटा था।
ऑनलाइन बैठक में दरभंगा से जिलाधिकारी के साथ प्रभारी पदाधिकारी आपदा प्रबंधन सत्यम सहाय एवं उप निदेशक, जन सम्पर्क नागेन्द्र कुमार गुप्ता उपस्थित थे।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …