Breaking News

बचपन बचाओ आंदोलन के द्वारा मुक्त बाल श्रमिकों के बीच राशन वितरण किया गया।

 

बचपन बचाओ आंदोलन के द्वारा मुक्त बाल श्रमिकों के बीच राशन वितरण किया गया

बचपन बचाओ आंदोलन के द्वारा सीतामढ़ी जिला के डुमरा प्रखंड के विभिन्न गांव से आए हुए बाल श्रम से विमुक्त बच्चों के परिवारों को राशन वितरण बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष सुबोध रावत के मार्गदर्शन एवं बचपन बचाओ आंदोलन के सहायक परियोजना अधिकारी मुकुंद चौधरी, अब्दुल मालिक खान के उपस्थिति में किया गया। बाल श्रम से विमुक्त बच्चों के परिवारों ने संगठन के द्वारा करोना महामारी में सहयोग के लिए संगठन के प्रति आभार प्रकट किया।करोना महामारी के कारण जो सामाजिक एवं आर्थिक परिस्थितियां उत्पन्न हुई है इस कारण से मुक्त हुए बाल मजदूर के परिवारों से इस महामारी के कारण किसी भी बच्चे को बाल श्रम की कालिख में ना धकेला जाए साथ ही दूसरे बच्चे भी इसका शिकार न हो इस उद्देश्य से संगठन राशन वितरण करने का कार्य आरंभ की है। संगठन के पहल पर मुक्त हुए बाल श्रमिकों से लॉकडाउन में संपर्क किया गया एवं जरूरतमंदों को पहचान कर उनके बीच राशन वितरण करने की अनूठी पहल की जा रही है ।

 

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …