Breaking News

बिहार प्रभारी का आप कार्यकर्ताओं ने दरभंगा आगमन पर किया भव्य स्वागत!

बिहार प्रभारी का आप कार्यकर्ताओं ने दरभंगा आगमन पर किया भव्य स्वागत!
आम आदमी पार्टी दिल्ली के बुराड़ी विधानसभा विधायक सह बिहार प्रभारी  संजीव झा का दरभंगा आगमन पर आम आदमी पार्टी दरभंगा के जिला अध्यक्ष शब्बे नवाज सहित भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हृदय स्थली दरभंगा पर भव्य स्वागत किया!

पत्रकारों से बातचीत के क्रम में प्रभारी ने बताया के बिहार की बदतर हालात फिर चाहे जलजमाव की स्थिति हो शिक्षा की बदहाल व्यवस्था हो या स्वास्थ संबंधी हॉस्पिटल की लचर व्यवस्था हो कहीं भी वर्तमान बिहार सरकार सरकार में होने का दायित्व नहीं निभा पा रही! दरभंगा एयरपोर्ट के आंतरिक व्यवस्था पर सवाल पूछने पर उन्होंने बताया.. मुझे खुशी है कि मिथिला वासियों को पटना की जगह दरभंगा से ही देश के अन्य अन्य हिस्सों में जाने की व्यवस्था एक सौगात के तौर पर मिली है मैं हर्षित हूं किंतु बहुत सारी चीजों की व्यवस्था दयनीय है जिससे यहां का माहौल एयरपोर्ट जैसा नहीं झलकता सरकार को इसके सापेक्ष सोचनी चाहिए ! और जिस प्रकार यहां से हजारों की संख्या में प्रतिदिन लोगों का आगमन प्रस्थान हो रहा एवं संबंधित मंत्रालय को उम्मीद से ज्यादा मुनाफा हो रहा है उन्हें अभिलंब यात्रियों के लिए उचित एवं सुलभ व्यवस्था करनी चाहिए! मौके पर उपस्थित जिला अध्यक्ष ने एयरपोर्ट पर गाड़ियों के बाहर पार्किंग एवं उससे लग रहे जाम पर अपनी प्रतिक्रिया दी और बताया जब कमाई हो रही है तो व्यवस्था लचर क्यों है संबंधित विभाग को अधिकारियों से वार्तालाप कर गाड़ी पार्किंग की व्यवस्था करनी चाहिए जिससे यात्रियों के आवाजाही में असुविधा उत्पन्न ना हो वहीं उन्होंने शहर के जलजमाव पर भी घोर निंदा करते हुए बताया के दरभंगा शहर सालों साल से जल मग्न है एवं इसके लिए लोगों को सोच के साथ अपने सेवक को बदलना चाहिए अन्यथा यह व्यवस्था चलती ही रहेगी! मौके पर मौजूद नगर अध्यक्ष मोहम्मद नसीम अंसारी युवा जिला अध्यक्ष मोहम्मद अरमान बहादुरपुर प्रखंड प्रवक्ता शरद सिन्हा बहादुरपुर विधानसभा अध्यक्ष नीरज रंजन, रोहित कुमार संजय शर्मा अमित कुमार राजेश कुमार राजा मोहम्मद राजा तोहिद आलम सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे!

Check Also

दरभंगा इंटरमीडिएट परीक्षा का जिला पदाधिकारी ने लिया जायजा… 

🔊 Listen to this   दरभंगा इंटरमीडिएट परीक्षा का जिला पदाधिकारी ने लिया जायजा… दरभंगा  …