Breaking News

बालश्रम से मुक्त बच्चों के परिवारों के बीच राशन वितरण जारी

बालश्रम से मुक्त बच्चों के परिवारों के बीच राशन वितरण जारी


बचपन बचाओ आंदोलन के द्वारा बालश्रम से मुक्त बच्चों के परिवारों के बीच राशन वितरण बचपन बचाओ आंदोलन के सहायक परियोजना अधिकारी मुकुंद कुमार चौधरी एवं अब्दुल मालिक खान के उपस्थिति में सीतामढ़ी जिला के बथनाहा प्रखंड के टनडसपुर कोइली गाँव मे की गई। गौरतलब है कि इस गांवों के पांच बच्चों को बालश्रम से मुक्त बचपन बचाओ आंदोलन की पहल पर करवाया गया था ।
बालश्रम से मुक्त बच्चों के पुनर्वास के लिए संगठन जिला प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर मुक्त बच्चों के पुनर्वास हेतु निरंतर प्रयास कर रही है,लॉकडाउन के समय में बच्चों परिवारों के द्वारा सहयोग की मांग की गई थी , इसको देखते हुए संगठन राशन वितरण करने का कार्य बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष सुबोध रावत के मार्गदर्शन में जिला भर मे कर रही है ताकि बच्चे आर्थिक संकट के कारण बाल श्रम का शिकार ना हो सके ।

 

Check Also

• मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई समीक्षा बैठक  • पंचायत सरकार भवन,मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप,सोलर स्ट्रीट लाइट एवं जिला परिषद योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा 

🔊 Listen to this मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई …