Breaking News

बालश्रम से मुक्त बच्चों के परिवारों को कोरोना महामारी मे मिला राशन ,राशन पाकर खिल उठे चेहरे

बालश्रम से मुक्त बच्चों के परिवारों को कोरोना महामारी मे मिला राशन ,राशन पाकर खिल उठे चेहरे

बचपन बचाओ आंदोलन के द्वारा बालश्रम से मुक्त बच्चों के परिवारों के बीच राशन वितरण बचपन बचाओ आंदोलन के सहायक परियोजना अधिकारी मुकुंद कुमार चौधरी एवं अब्दुल मालिक खान के उपस्थिति में सीतामढ़ी जिला के परिहार प्रखंड के दुबे टोल, चांद पुरा मीजोलिया, खेरवा गाँव एवं प्रखंड के अन्य गांव के मुक्त बच्चों के परिवारों के बीच परिहार मिडिल स्कूल के प्रांगण में राशन वितरण किया गया ।गौरतलब है कि परिहार प्रखंड के पचास से अधिक बच्चों को बालश्रम से मुक्त बचपन बचाओ आंदोलन की पहल पर करवाया गया था ।
बालश्रम से मुक्त बच्चों के पुनर्वास के लिए संगठन जिला प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर मुक्त बच्चों के पुनर्वास हेतु निरंतर प्रयास कर रही है,लॉकडाउन के समय में बच्चों परिवारों के द्वारा सहयोग की मांग की गई थी , इसको देखते हुए संगठन राशन वितरण करने का कार्य बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष सुबोध राउत् के मार्गदर्शन कर रही है ताकि बच्चे आर्थिक संकट के कारण बाल श्रम का शिकार ना हो सके । संगठन के द्वारा मुक्त बच्चों के परिवार को करोना महामारी मे सहियोग करने की इस पहल को बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष सुबोध रावत , प्रखंड स्तरीय बाल संरक्षण समिति के सदस्य वंशलाल प्रसाद ने सराहना करते हुए अनूठी एवं अनुकरणीय पहल बताया है।

 

Check Also

• मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई समीक्षा बैठक  • पंचायत सरकार भवन,मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप,सोलर स्ट्रीट लाइट एवं जिला परिषद योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा 

🔊 Listen to this मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई …