आइसा दरभंगा जिला कमिटी की बैठक गूगल मीट पर आयोजित।
विश्वविद्यालय को बर्बाद करने की साजिश के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष करना वक्त की मांग -संदीप कुमार चौधरी
विश्वविद्यालय में शैक्षणिक व प्रशासनिक अराजकता के खिलाफ विश्वविद्यालय में 23 जून को होगा प्रदर्शन – मयंक

दरभंगा ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन(आइसा) की दरभंगा जिला कमिटी की बैठक गूगल मीट एप के माध्यम से आयोजित की गई। बैठक में आइसा के राज्य सहसचिव संदीप कुमार चौधरी भी मौजूद थे।
बैठक की संचालन जिला अध्यक्ष प्रिंस राज ने किया।
बैठक को सबोधित करते हुए आइसा के राज्य सहसचिव संदीप कुमार चौधरी ने कहा कि पूरा देश व मिथिलांचल कोरोना बीमारी से लड़ रहा है।छात्रों को सही तरीके से टिका भी नही पड़ा है। लेकिन सरकार इस आपदा को अवसर में बदल रही है। बिहार जैसे राज्य में जब तक गांवों को विकसित नही बनाया जाएगा, सुदूर इलाका वाले कॉलेजो को विकसित नही बनाया जाएगा तब तक ऑनलाइन पढ़ाई कतई सम्भव नही है।
उन्होने कहा कि आज जरूरत हैं की पहले ऑफलाइन क्लास के लिए गांव-गांव में अभियान चलाकर छात्र-छत्राओ को कॉलेज व विवि जाने को लेकर प्रेरित किया जाय।
श्री चौधरी ने आगे कहा कि विवि की स्वायत्तता को बचाने के लिये आइसा आन्दोलन को और तेज करना होगा।
वही जिला अध्यक्ष प्रिंस राज ने कहा कि विश्वविद्यालय में शैक्षणिक व प्रशासनिक अराजकता का माहौल चरम पर है। विश्वविद्यालय प्रशासन महाविद्यालय के स्वायत्तता तो खत्म कर सेंटरलाइज क्लास चलवा रही है जिसका फायदा छात्रों को नहीं मिल रहा है। सभी महाविद्यालय को क्लास चलवाने के लिए प्रेरित करने के बजाय विश्वविद्यालय क्लास के नाम पर खाना पूर्ति मात्र की रही है।
वही कार्यकारी जिला सचिव मयंक कुमार यादव ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन एक सहायक प्रोफेसर को खुश करने के लिए सीएम लॉ कॉलेज के प्रभारी प्रधानाचार्य को हटा कर सीएम साइंस कॉलेज के प्रधानाचार्य को प्रभारी बना दिया गया जो कि नियम के विरुद्ध है।उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय की मनमानी और छात्रों के ज्वलंत सवालों को लेकर आगामी 23 जून को विवि मुख्यालय में आइसा प्रदर्शन करेगी और मांग पत्र सौपेगी।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला सचिव विशाल कुमार मांझी ने कहा कि विश्वविद्यालय की खराब व्यवस्था के कारण कई छात्रों का फॉर्म नही भराया है यूजी पीजी में सीट की कमी के कारण गरीब परिवार के बच्चे उच्च शिक्षा लेने से महरूम हो रहे है।विश्वविद्यालय प्रशासन की गलत नीति ने पिछले साल सैकड़ों टेलेंट छात्रों को नामांकन लेने से वंचित कर दिया यदि नामांकन में पारदर्शिता नहीं रहती है तो बड़े पैमाने पर आंदोलन किया जाएगा।
बैठक में पूर्व से घोषित कार्यक्रम के तहत 23 मार्च को विवि मुख्यालय में प्रदर्शन कर मांग पत्र सौंपने का निर्णय लिया गया साथ ही छात्रों व विश्वविद्यालय के समस्याओं पर विश्वविद्यालय बचाओ अभियान चलाने की योजना बनी।
बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य संदीप कुमार, जिला सहसचिव राजू कर्ण,जिला कमिटी सदस्य ललन यादव, नगर सचिव चंदन आजाद,नगर अध्यक्ष रोहित कुमार, सोशल मीडिया प्रभारी मो.शम्स तबरेज ,सूफियान आज़म,ओणम सिंह,सदर प्रखंड के सचिव अभिषेक मांझी, प्रखंड अध्यक्ष जयदेव प्रवासी,सिद्दार्थ राज, निखिल कुमार,अमरजीत पासवान,आमिर अखलाक आदि शामिल हुए।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal