Breaking News

दरभंगा डीडीसी ने किया विशेष टीकाकरण केंद्र का उद्घाटन

दरभंगा डीडीसी ने किया विशेष टीकाकरण केंद्र का उद्घाटन

कोई भी व्यक्ति जाकर लगवा सकता है टीका

9:00 बजे पूर्वाह्न से 9:00 बजे रात्रि तक चलेगा यह टीकाकरण केंद्र

दरभंगा  मुख्यमंत्री,बिहार  नीतीश कुमार द्वारा आगामी 6 महीने में बिहार के 06 करोड़ व्यस्कों को टीकाकरण कराने के अभियान को सफल बनाने हेतु महाराजाधिराज कामेश्वर सिंह मेमोरियल अस्पताल, दरभंगा में एक विशेष टीकाकरण केंद्र बनाया गया है। जो प्रतिदिन 9:00 बजे पूर्वाह्न से 9:00 रात्रि तक कार्यरत रहेगा। इस टीकाकरण केंद्र पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन वाले तथा बिना रजिस्ट्रेशन वाले,18 वर्ष से ऊपर वाले तथा 45 वर्ष से ऊपर वाले कोई भी उक्त अवधि में किसी भी समय जाकर टीका लगवा सकते हैं।
उप विकास आयुक्त तनय सुल्तानिया के कर कमलों द्वारा फीता काटकर आज इस विशेष टीकाकरण केंद्र का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर दरभंगा के सिविल सर्जन डॉ. संजीव कुमार सिन्हा, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार मिश्र, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी अलका आम्रपाली, यूनिसेफ के डॉ0 ओंकार चंद्र, डब्ल्यू एच ओ के डॉ0 वाशव राज एवं संबंधित पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Check Also

दरभंगा इंटरमीडिएट परीक्षा का जिला पदाधिकारी ने लिया जायजा… 

🔊 Listen to this   दरभंगा इंटरमीडिएट परीक्षा का जिला पदाधिकारी ने लिया जायजा… दरभंगा  …