माता मोहनी योग विज्ञान संस्थान , सदर थाना रोड दरभंगा
माता मोहिनी योग विज्ञान संस्थान , सदर थाना रोड द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर डॉ आर एल आर पब्लिक स्कूल के सभागार में में कोरोना मानक को ध्यान में रखते हुए संगोष्ठी सह अभ्यास वर्ग का आयोजन वर्चुअल
मोड (काल्पनिक विधि ) से पूर्वाहन 10:00 बजे किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ शीला , पूर्व संकायाध्यक्ष (विज्ञान संकाय) ललित नारायण मिथिला यूनिवर्सिटी के द्वारा स्वर्गीय श्रीमती मोहिनी देवी के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के निदेशक प्रो सूर्य नारायण चौधरी के द्वारा किया गया । इस मौके पर दरभंगा शहर के चर्चित योगा शास्त्री श्री संजय जयसवाल, श्री श्रवण कुमार चौधरी एवं योग प्रशिक्षक कमलेश भी मौजूद थे।
इस मौके पर मुख्य अतिथि डॉ शीला ने संगोष्ठी में अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि बदलते जीवन शैली में योग की महत्ता को नकारा नहीं जा सकता । योग मानव जीवन की शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक संतुलन देता है । योग के नियमित अभ्यास से हम मानव समाज का जीवन तनावरहित हो सकता है। उन्होंने इस मौके पर शिविर में शामिल सभी लोगों को योग की अपनी दिनचर्या में शामिल करने पर जोर दिया।
माता मोहिनी योग विज्ञान संस्था के निदेशक प्रोफेसर सूर्य नारायण चौधरी ने योग के महत्व को वर्तमान मानव समाज के बदलती दिनचर्या पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि योग जीरो बजट में प्रकृति द्वारा प्राप्त मानव समाज के लिए निशुल्क स्वास्थ्य बीमा है उन्होंने आगे कहा कि कोरोना संक्रमण के दौरान एकमात्र योग के द्वारा ही व्यक्ति चिंता व तनावमुक्त होकर अपने सेहत और पेशे की व्यक्तिगत नुकसान की क्षतिपूर्ति करने में कामयाब रहा है।
इस मौके पर योग विज्ञान संस्थान के सभी शिक्षक गण पंकज श्रीवास्तव , रेनू मिश्रा, मनीष झा, सरिता ,सविता राखी जी आदि सभी मौजूद थे ।
कार्यक्रम का मंच संचालन श्रवण कुमार ठाकुर ने किया और अंत में धन्यवाद ज्ञापन प्रधानाध्यापक श्री आशीष श्रीवास्तव ने किया।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal