Breaking News

पेट्रोल-डीजल ने लगाया शतक तो दरभंगा की सड़कों पर बाइक खींचती दिखीं भैंसें

जन अधिकार पार्टी (लो०) के दरभंगा इकाई के तत्वावधान में तथा प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन यादव एवं उमेश शर्मा जी के संयुक्त नेतृत्व में अनोखा लाचार विचार भैंस मार्च सदर प्रखंड के शीशों चौक पर किया गया।
पेट्रोल-डीजल ने लगाया शतक तो दरभंगा की सड़कों पर बाइक खींचती दिखीं भैंसें

दरभंगा:- देश में जिस तरह से महंगाई चरम पर है और खास कर पेट्रोल-डीजल की कीमत शतक लगा चुके हैं ऐसे में आम आदमी से लेकर विपक्षी दलों का धैर्य भी जवाब दे चुका है. विपक्षी दलों के द्वारा लगातार इसके खिलाफ प्रदर्शन और सड़कों पर उतरना जारी है. विपक्षी दल सरकार के विरोध में सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन और नारेबाजी कर रहे हैं साथ ही केंद्र सरकार के मंत्रियों का पुतला भी फूंक रहे है.विपक्षी दलों के प्रदर्शन के बीच दरभंगा के सदर प्रखंड शीशों चौक (ओरिएंटल कालेज) पर पप्पू यादव की जन अधिकार पार्टी द्वारा पेट्रोल-डीजल को बढ़ती कीमतों और महंगाई के विरोध में अनोखा प्रदर्शन किया गया.
जाप कार्यकर्ताओं और नेताओं ने ओरियंटल कॉलेज से एनएच 57 तक लाचार-विचार भैंस मार्च निकाला. कार्यकर्ता भैंसों पर बैठकर मोटर साइकिल को खीचतें दिखे वही केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की. जाप नेताओं ने केंद्र सरकार पर महंगाई को लेकर जमकर निशाना साधा और कहा कि पेट्रोल डीजल की कीमतें आज शतक बनाने के बाद भी लगातार आगे बढ़ रही हैं.

जाप के वरिष्ठ नेता उमेश शर्मा ने कहा कि 50 हजार की मोटर साइकिल में पेट्रोल नहीं है क्योंकि दाम इतने बढ़ गए है कि इन्हें खीचने के लिए भैंसों को लाना पड़ा है. जाप नेता प्रो० गंगा प्रसाद यादव ने कहा कि केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की कीमतों को बढ़ा कर आम लोगों के साथ-साथ किसानों को भी परेशान किया है. पूरी दुनिया मे कच्चे तेलों के दाम कम है लेकिन अपने देश मे दाम शतक पार है. केंद्र को सरकार को जवाब देना होगा कि पेट्रोल डीजल के दामो को बेतहाशा क्यों बढ़ाया गया है.
वहीं पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन यादव ने कहा कि केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की कीमतों को बढ़ा कर आम लोगों के साथ-साथ किसानों को भी परेशान किया है. पूरी दुनिया मे कच्चे तेलों के दाम कम है लेकिन अपने देश मे दाम शतक पार है. केंद्र को सरकार को जवाब देना होगा कि पेट्रोल डीजल के दामो को बेतहाशा क्यों बढ़ाया गया है. भैंस मार्च में डा० मुन्ना खान,बहदत अली उर्फ सद्दाम हुसैन,मो० गुलाम रसुल अंसारी, मुरारी कुमार यादव,गणेश कुशवाहा,राम दयाल यादव, गौड़ा बौराम के पूर्व प्रत्याशी विशंभर यादव,युवा जिलाध्यक्ष चुनमुन यादव , कुणाल पांडे, विकास मिश्रा ,विभा देवी, विक्की काशीफ, तौफीक खान,पप्पू सरदार सहित दर्जनों लोग शामिल थें।

Check Also

दरभंगा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सिंहवाड़ा में “आपातकालीन परिस्थितियों में जनस्वास्थ्य जोखिम प्रबंधन” विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

🔊 Listen to this     दरभंगा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सिंहवाड़ा में “आपातकालीन परिस्थितियों में …