Breaking News

बचपन बचाओ आंदोलन ने सीतामढ़ी जिला के बालश्रम से मुक्त लगभग एक सौ बच्चों के परिवारों के बीच किया राशन वितरण

 

बचपन बचाओ आंदोलन ने सीतामढ़ी जिला के बालश्रम से मुक्त लगभग एक सौ बच्चों के परिवारों के बीच किया राशन वितरण

सीतामढ़ी:- बचपन बचाओ आंदोलन के द्वारा बाल श्रम से मुक्त बच्चों के परिवारों के बीच राशन वितरण के अंतिम दिन सीतामढ़ी जिला के अलग-अलग प्रखंडों के बालश्रम से मुक्त जरूरतमंद बच्चों के परिवारों के बीच राशन वितरण की गई । करोना महामारी के कारण जो आर्थिक एवं सामाजिक परिस्थितियां उत्पन्न हुई है इससे बाल श्रम से मुक्त बच्चों के परिवार आर्थिक संकट का पहाड़ टूट पड़ा है, लॉकडाउन के समय बच्चों के परिवारों के द्वारा संगठन से सहयोग की मांग की जा रही थी जिसको देखते हुए संगठन ने राशन का सहयोग करते हुए लगभग एक सौ बच्चों के परिवारों को राशन वितरण कर सहयोग किया गया, राशन वितरण बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष सुबोध राउत के मार्गदर्शन व बचपन बचाओ आंदोलन के सहायक परियोजना अधिकारी मुकुंद कुमार चौधरी, अब्दुल मालिक खान की उपस्थिति में की गई। जिला के विभिन्न प्रखंडों के संगठन के पहल पर बाल श्रम से मुक्त करवाए गए एक सौ से अधिक बच्चों के पुनर्वास के लिए संगठन जिला प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर निरंतर प्रयास कर रही है ताकि बाल श्रम से विमुक्त बच्चे लाभान्वित होकर शिक्षा के मुख्यधारा से जुड़ सकें साथ ही सीतामढ़ी जिला में राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के द्वारा बाल तस्करी को रोकने के लिए कठिन परिस्थिति में रहने वाले बच्चों को चिन्हित कर सरकारी कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए वैधता मैपिंग प्रक्रिया शुरुआत की गई है जिसमें बचपन बचाओ आंदोलन एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है ताकि बाल शोषण मुक्त सीतामढ़ी की परिकल्पना साकार हो सके ।

 

Check Also

      सौ दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत आदर्श मध्य विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित । 

🔊 Listen to this   सौ दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत आदर्श …