Breaking News

स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर और स्नातक प्रथम खंड के परीक्षा फार्म भरने की तिथि को पुनः दिया जाए।

स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर और स्नातक प्रथम खंड के परीक्षा फार्म भरने की तिथि को पुनः दिया जाए:-

सामाजिक कार्यकर्ता व युवा नेता बिहार प्रेम सिंघानिया उर्फ प्रेम पासवान ने विश्वविद्यालय के कुलपति,प्रति कुलपति,कुलसचिव,परीक्षा नियंत्रक को छात्र-छात्राओं के तमाम समस्याओं से अवगत कराते हुए एक ज्ञापन सौंपा ।ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर एवं स्नातक प्रथम खंड के छात्र छात्राओं के साथ डाटा सेंटर के द्वारा धांधली किया जा रहा है उनका पंजीयन संख्या, पंजीयन साल,क्रमांक,जाति,को गलत कर दिया गया है साथ ही रेगुलर छात्र-छात्राओं को एक्स रेगुलर कर दिया गया है जिसकी वजह से कई सारे छात्र छात्राएं परीक्षा फॉर्म भरने से वंचित रह गए है सभी समस्याओं का समाधान करते हुए पुनः स्नातकोत्तर एवं स्नातक प्रथम खंड के परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि निर्धारित किया जाए ताकि सभी छात्र छात्राएं अपना परीक्षा फॉर्म भर सकें वही बार-बार डाटा सेंटर के लापरवाही के कारण छात्र छात्राएं मानसिक तनाव से ग्रसित रहते हैं और छात्र छात्राओं को प्रताड़ित भी किया जाता है उनके साथ दुर्व्यवहार किया जाता है विश्वविद्यालय प्रशासन डाटा सेंटर पर सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हे सुधारने की कोशिश करें अन्यथा लोकतांत्रिक अधिकार के तहत सप्ताह के अंदर धरना पर बैठेंगे जिसकी पूरी जवाबदेही विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी
वही मौके पर मोनिका चौधरी,विवेक भारती,पूजा कुमारी,रवीश कुमार,सचिन पासवान,रजत कुमार झा,स्वेता कुमारी,कल्पना कुमारी,नीतू झा,कृष्णा पासवान,ओमराज,छोटू कुमार सुजीत पासवान,अविनाश कुमार इत्यादि मौजूद थे।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …