राधिका देवी ने 105 वर्ष की उम्र में लिया कोरोना का टीका
*वर्तमान पीढ़ी के लिए पेश किया एक मिसाल

दरभंगा अगर आपके दिल मे वह जज्बा हो और हर मुश्किलों से लड़ने की चाहत हो, तो फिर आपके लिए कुछ भी मुश्किल नहीं। यह सिद्ध कर दिखाया सिंहवाड़ा प्रखंड के भरवारा पंचायत की 105 वर्षीय राधिका देवी ने। इस उम्र में भी कोरोना का टीका लेकर उसने वर्तमान पीढ़ी के लिए एक मिसाल पेश किया है।
सिहवाड़ा प्रखंड अंतर्गत भरवारा पंचायत के ऑंगनबाड़ी केंद्र संख्या 181 पर बनाये गए टीकाकरण केंद्र की एएनएम अनामिका देवी ने आशा फैसिलिटेटर वीणा देवी एवं आंगनबाड़ी सेविका रेणु देवी के साथ 105 वर्षीय राधिका देवी के घर पर पहुँच कर उन्हें कोरोना का टीका लगाया। दरभंगा जिला प्रशासन ऐसे लोगों के जज्बे को सलाम करता है।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal