बढ़ते महगाई के खिलाफ भाकपा(माले) के जिला व्यापि आवाहन पर जगह-जगह मोदी सरकार का पुतला दहन।
महगाई के सवाल पर भाजपा- जदयू चुप्पी तोरे-नंदलाल ठाकुर
चट्टी चौक पर मोदी सरकार का पुतला दहन।

दरभंगा देश मे बढ़ते महगाई, पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतें,खाद्दान्न पदार्थ की बढ़ी कीमत के खिलाफ आज भाकपा(माले) के जिला व्यापि आवाहन पर जिला में दर्जनों जगहों पुतला दहन किया गया।
इस अवसर पर बहादुरपुर गांव से चट्टी चौक तक मार्च करते हुए चट्टी चौक पर जोरदार नारेबाजी करते हुए मोदी सरकार का पुतला दहन किया गया। मार्च का नेतृत्व भाकपा(माले) जिला स्थायी समिति सदस्य सह मुखिया नंदलाल ठाकुर, प्रखंड कमिटी सदस्य विनोद सिंह, सबिता देवी कर रही थी।
इस अवसर पर मोदी सरकार होश में आओ, महगाई पर रोक लगाओ, दाम बांधों काम दो, वरना गद्दी छोर दो,पेट्रोल डीजल के बढ़ते कीमत पर रोक लगाओ, खाद्दान्न पदार्थ के बढ़ते कीमत ओर रोक लगाओ आदि नारा लगा रहे थे।
चट्टी चौक पर आयोजित सभा को सबोधित करते हुए भाकपा(माले) जिला स्थायी समिति सदस्य सह मुखिया नंदलाल ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार जब से आई है तब से महगाई आसमान छू रही है। पेट्रोल-डीजल, सरसो तेल, खाद्दान्न पदार्थ, मवेशी चारा सबो का दाम आसमान छू रहा है। लेकिन सरकार आँखे बंद कर सोई हुई है। देश के सारे संपति को कॉर्पोरेट घराने के हाथों गिरवी रख दी है। आज महगाई के चलते गरीबो के घर की चूल्हा-चक्की बन्द होने के कगार पर है। गरीब भूखे मर रहे हैं। लेकिन सरकार पूंजीपतियों की सेवा के लगी हुई है। उन्होने कहा कि जनता कोरोना की मार मर रही है और मोदी सरकार रेल-सेल-भेल तीनो को बेचने में लगी हुई हैं। आज पेट्रोल-डीजल का दाम आसमान छू रहा है। सरसो तेल का दाम आसमान छू रहा है। लेकिन भाजपा-जदयू इस मश्ले पर चुप्पी साधी हुई है। जनता के वोट से जीतकर और जनता से ही गद्दारी कर रही है। उन्होंने कहा कि आज पूरा जिला में महगाई के खिलाफ मोदी सरकार का पुतला दहन किया गया है। अगर सरकार महगाई रोकने में अभी भी बाज नही आई तो 30 जून को पूरे देश में जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन व पुतला दहन किया जाएगा।
वही प्रखंड कमिटी सदस्य विनोद सिंह में कहा कि आज महगाई इतना चरम पर है कि रेल गाड़ी किराया में तीन गुना बृद्धि कर दिया गया है। महगाई से जनता ट्रस्ट है। और पटना दिल्ली की सरकार मस्त है। उन्होने कहा कि महगाई के खिलाफ गांव-गांव में अभियान चलाकर मोदी सरकार का भंडाफोर किया जाएगा।
इस अवसर पर भाकपा(माले) जिला कमिटी सदस्य प्रिंस राज, सविता देवी, सावित्री देवी, रंजीत राम, आरती देवी, जीवछि देवी, जमुना देवी, सुशीला देवी, प्रभु राम, ब्रह्मदेव सदा सहित दर्जनों लोग शामिल थे।
वही भाकपा(माले) जिला सचिव बैद्यनाथ यादव ने बताया कि आज जिला में दर्जनों जगह मोदी सरकार का पुतला दहन किया गया है। और महगाई के खिलाफ आम लोगो से सरक पर उतरने की अपील की गई है। उन्होंने बताया उसमामथ चौक पर हरि पासवान के नेतृत्व में पुतला दहन किया गया इसके अलावा, शहर, सदर, बेनीपुर, बिरौल, हनुमाननगर, हायाघाट, जाले सहित अन्य प्रखंडों में भी पुतला दहन किया गया है।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal