Breaking News

पूर्व पार्षद सह जाप के जिला अध्यक्ष डॉ०मुन्ना खान का बड़ा फैसला. गरीब जनता के टैक्स के पैसे को बेकार कामों में बर्बाद कर रही है दरभंगा नगर निगम

पूर्व पार्षद सह जाप के जिला अध्यक्ष डॉ०मुन्ना खान का बड़ा फैसला.
गरीब जनता के टैक्स के पैसे को बेकार कामों में बर्बाद कर रही है दरभंगा नगर निगम, जन अधिकार पार्टी लो० के जिला अध्यक्ष कहा कि नगर निगम बैठे पदाधिकारी

और जनता द्वारा चुनकर सम्मानित पदों पर बैठे जनप्रतिनिधि नगर निगम के अंतर्गत आने वाले गरीब जनता के हक में कोई काम नहीं करती सिर्फ दिखावे का काम जिसमें कमीशन ज्यादा मिलता हो और आम-जन के फायदे का कोई काम नहीं हो वैसा काम नगर निगम तुरंत करती है, कारोना वेभ-टू में नगर निगम ने कहीं पर भी लगातार सैनिटाइजर करवाया हो, या गरीब जनता के हित में टैक्स माफी का ऐलान किया हो या जल निकासी के का समुचित व्यवस्था किया हो तो मुझे नगर निगम बता दे मैं चैलेंज के साथ कहता हूं कि कारोना काल में नगर निगम विफल रही है, आने वाले बरसात में जलजमाव से जूझ रहे नगर निगम के अंतर्गत आने वाले तमाम मोहल्ले परेशान रहेंगे, जलजमाव की समस्या को लेकर उस पर कभी नगर निगम ने कोई ध्यान आज तक नहीं दिया बल्कि जिन लोगों ने आवेदन दिया उस पर कोई संज्ञान नहीं लिया, और भू-माफियाओं का पूरा समर्थन किया जिस कारण आज तलाब नाला भर जाने की वजह से जलजमाव की समस्या संघन होती जा रही है, हमें दवा की जरूरत नहीं है बल्कि वार्ड नंबर 29 में जलजमाव के गंदे पानी के कारण हो रहे चरम रोग और डायरिया से लोग बीमार हो रहे हैं, लोगों के पैर संर रहे हैं,अगर नगर निगम में बैठे भ्रष्ट पदाधिकारी को जनता का इतना ही ख्याल है तो वार्ड नंबर 29 में एंटीफंगल, एंटीफंगस एवं एंड डायरिया का दवा बांटवांऐ क्योंकि अजित्रोमायसिन,जिंक ऑक्साइड,विटामिन सी, विटामिन ई,पेरासिटामोल, एंटीफ्लू, लव वॉइस साबुन मास्क सब बांट चुका हूं, ज्ञात हो कि पूर्व में भी जाप जिला अध्यक्ष डॉ० मुन्ना खान नगर निगम द्वारा दिए गए लैपटॉप एयर बेड और कई वस्तुओं को वापस कर चुके हैं, उनका मानना है कि बस नगर निगम नाला उगाही करवा दे और वार्ड नंबर 29 का जल निकासी का पूरा प्रवधान करा दे यही कार्य वार्ड नंबर 29 की जनता के लिए कल्याणकारी होगा, अगर नगर निगम के किसी भी पार्षदों को सेनाटाईज कराने के लिए “सोडियम हाइपोक्लोराइट”(सैनिटाइजर) की जरूरत हो या ऑटोमेटिक मशीन की जरूरत हो तो मैं मुफ्त में देने को तैयार हूं वह उसका इस्तेमाल करें और पुण: ऑटोमेटिक सेनीटाइजर मशीन को इस्तेमाल कर वापस देदें,ताकि आगे भी दूसरे लोगों को काम आता रहे,

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …