Breaking News

जनसंख्या स्थिरता पखवारा के तहत बीडीओ की अध्यक्षता में हुआ कंनवर्जेंस मीटिंग

जनसंख्या स्थिरता पखवारा के तहत बीडीओ की अध्यक्षता में हुआ कंनवर्जेंस मीटिंग

•सामुदायिक स्तर पर परिवार नियोजन के लिए करें जागरूक: बीडीओ

•पंचायत प्रतिनिधि से सहयोग की अपील

मधुबनी जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा को लेकर जिले के रहिका प्रखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कंनवर्जेंस मीटिंग की गयी। इस मीटिंग की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी सत्येंद्र यादव ने किया। बैठक में जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा को लेकर बैठक की गई। बैठक में उन्होंने कहा जिले में 27 जून 2021 से दंपति संपर्क पखवाड़ा चलाया जा रहा है. जबकि 11 जुलाई 2021 से जनसंख्या स्थित पखवाड़ा का आयोजन करना है. इसके विषय में आम लोगों को जानकारी देने के लिए इसका प्रचार -प्रसार आम लोगों के बीच होना चाहिए। परिवार नियोजन संबंधित सामग्री वितरण के समय सामाजिक दूरी का पालन करना ससमय रिपोर्टिंग करना, पखवाड़ा समाप्ति के पश्चात 3 अगस्त तक समेकित प्रतिवेदन योजना, जीविका दीदी, आशा, आंगनबाड़ी के द्वारा सामुदायिक का स्तर पर इसका प्रचार प्रसार करना है। उन्होंने कहा सामुदायिक स्तर पर आयोजित होने वाली बैठककों की जिम्मेदारी जीविका कार्यकर्ताओं की होगी। आशा द्वारा परिवार नियोजन के संसाधन के वितरण की सूची उपलब्ध करवाना होगा। इस दौरान उन्होंने जीविका के समन्वयक, आशा फैसिलीटेटर, महादलित मिशन, केयर इंडिया व आईसीडीएस के अधिकारियों से बात करते हुए कहा परिवार नियोजन सेवा पखवाड़ा के दौरान आयोजित की जाने वाली परिवार नियोजन शिविर, बंध्याकरण व नसबंदी कराने वाली महिलाओं व पुरुषों की लाइनलिस्टिंग सहित अंतरा व छाया के निशुल्क वितरण पर सामुदायिक बैठक कर चर्चा करें । तथा आशाओं व आंगनबाड़ी सेविकाओं के माध्यम से परिवार नियोजन के लिए सूचीबद्ध किये गये पुरुषों व महिलाओं को परिवार नियोजन का पूरा लाभ दिया जाये। इसमें किसी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाये।

पंचायत प्रतिनिधि भी करें सहयोग:
उन्होंने कहा कि परिवार नियोजन के लिए सामुदायिक स्तर पर जागरूकता लाने का काम आशा व एएनएम कर रहे हैं। पंचायत प्रतिनिधि भी जागरूकता फैलाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। पंचायतों व गांवों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण है और इसका अधिक से अधिक लाभ वे वह ग्रामीणों तक पहुंचा सकते हैं। परिवार नियोजन पर महिलाओं व पुरुषों को प्रोत्साहित करें।

परिवार नियोजन समन्वयक सुरभि ने कहा परिवार नियोजन का लाभ मिलने वालों की सूची तैयार की गयी है। इसके लिए केयर इंडिया के बीएम अमित कुमार विपुल से भी परिवार नियोजन पर किसी प्रकार की जानकारी के लिए संपर्क कर सकते हैं। सभी आंगनबाड़ी सेविकाएं अपने अपने क्षेत्र में आशा व एएनएम की मदद ले सकती है। परिवार नियोजन कराने के लिए महिलाओं व पुरुषों को प्रोत्साहित करें। परिवार नियोजन की इच्छुक महिलाओं व पुरुषों को इस सेवा का पूरा पूरा लाभ दिलाने में उनकी हर स्तर से मदद करें। प्रखंड का हर पंचायत होगा स्वस्थ।

छोटा परिवार सुखी परिवार:

रहिका प्रखंड के जनप्रतिनिधि चंद्र किशोर मंडल ने कहा कि जब प्रखंड का हर पंचायत स्वस्थ होगा तभी यह वह प्रखंड प्रगति कर सकेगा। इसके लिए हर बच्चे के समावेशी विकास पर ध्यान रखना जरूरी है। लेकिन बच्चों का यह समावेशी विकास उसके परिवार पर भी निर्भर करता है। यदि परिवार में बहुत अधिक बच्चे होंगे तो इसका प्रभाव भी परिवार पर ही पड़ता है। इसलिए छोटा परिवार का विचार करना प्रखंड के हर एक दंपति का कर्तव्य है।
मौके पर इस दौरान मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर अफरीना, केयर इंडिया के जिला परिवार नियोजन समन्वयक सुरभि कुमारी, बीएचएम प्रभात रंजन मिश्रा, केयरबीएम अमित कुमार विपुल, एलएस अर्चना कुमारी, सुषमा शाही, तथा जनप्रतिनिधि चंद्र किशोर मंडल मौजूद थे।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …