Breaking News

 दरभंगा डाक अधीक्षक दरभंगा के नाम डाक कर्मियों की ओर से आवेदन पत्र दिया गया।

दरभंगा डाक अधीक्षक दरभंगा के नाम डाक कर्मियों की ओर से आवेदन पत्र दिनांक 24.06.2021 को दिया गया जिसमें कर्मियों के सेवानिवृत्ति से संबंधित लाभ दिलाने के

लिए आग्रह किया गया। दरभंगा प्रधान डाकघर के कर्मियों के द्वारा डाक अधीक्षक दरभंगा प्रमंडल दरभंगा डाक विभाग से मिलने वाली सेवानिवृत्त लाभ ग्रेच्युटी, सेवरेंस अमाउंट एवं ग्रुप इंश्योरेंस की राशि को कोविड 19 के वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के समय में भी नहीं मिलने के संबंध में। डाक अधीक्षक से निवेदन करते हुए डाक कर्मी श्याम सुंदर यादव सहायक शाखा डाकपाल खुटवारा कबरिया शाखा डाकघर लेखा कार्यालय लक्ष्मीसागर उप डाकघर दरभंगा के कार्यरत डाक विभाग के आदेश के आलोक में 65 वर्ष की आयु में 3.1. 2021 को सेवानिवृत्त किए जा चुके है। जो सेवानिवृत्त हुए 6 महीने होने जा रही है। डाक विभाग से मिलने वाली ग्रेच्युटी,सेवरेन्स अमाउंट एवं ग्रुप इंश्योरेंस की राशि कोविड 19 के वैश्विक महामारी कोरोना के विकट समय में भी नहीं मिलने को लेकर पुत्र सुनील कुमार यादव के द्वारा कई बार प्रमंडलीय कार्यालय एवं दरभंगा प्रधान डाक घर के प्रशाखा शाखा सहायक से संपर्क किया गया। अपने पिताजी की अस्वस्थ रहने का हवाला देने के बावजूद भी ग्रेच्युटी , सेवरेंस अमाउंट एवं ग्रुप इंश्योरेंस की राशि नहीं मिलने के कारण अपने पिताजी का पैसे के अभाव में सही ढंग से डॉक्टरी इलाज नहीं कर पा रहा हूं। आरोप लगाते हुए कहा के इससे प्रतीत होता है जानबूझकर प्रशाखा के सहायक कर्मी से उगाही करने के चक्कर में विलम्ब किया जाता है। स्वीकृति नहीं किया जाता जिसको लेकर आग्रह किया गया के गंभीरता पूर्वक ध्यान देते हुए इस मामले को अपने स्तर से जांच कर दोषी कर्मियों पर कार्रवाई करने एवं जल्द से जल्द सेवानिवृत्त की राशि का भुगतान करने की जाए। डाक महाध्यक्ष उत्तरी क्षेत्र मुजफ्फरपुर को सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए पत्र भेजा गया है। आपका श्याम सुंदर यादव सेवानिवृत्त सहायक शाखा डाकपाल खुटवारा कबरिया शाखा डाकघर लेखा कार्यालय लक्ष्मी सागर उप डाकघर दरभंगा।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …