Breaking News

दरभंगा पार्सल ब्लास्ट कांड की जाँच करने पहुँचे भाकपा(माले) विधायक

 

पार्सल ब्लास्ट कांड की जाँच करने पहुँचे भाकपा(माले) विधायक।

दरभंगा स्टेशन पर मिलकर जाना पूरा मामला।

टीम के अंगिआव विधायक मनोज मंजिल, वीरेंद्र गुप्ता शामिल।

भाजपा के चाल को चकनाचूर करे दरभंगा की जनता- विधायक

दरभंगा स्टेशन पर हुए पार्सल बलास्ट की घटना को जांचने आज भाकपा(माले) की राज्य स्तरीय जांच टीम आज भाकपा(माले) सिकटा विधायक वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता, अंगिआंव विधायक मनोज मंजिल के नेतृत्व में दरभंगा स्टेशन पहुचे। और पूरे मामले की जांच पड़ताल किये। स्थानीय दुकानदार, जीआरपी थाना के अधिकारी के पूरी घटना की जानकारी ली। साथ ही साथ स्टेशन अधीक्षक की अनुपस्थिति में उनसे फोन पर बात पूरी मामले की जानकारी ली।

इस अवसर पर माननीय विधायक में कहा कि आज भाजपा पूरे देश में जहर घोलने का काम कर रही है। जहाँ-तहा साम्प्रदायिक घटना को फैलाकर चुनाव में साम्प्रदायिक माहौल को बिगड़ना चाहते है। जिसे देश की जनता कभी कामयाब नही होने देगी। उन्होंने दरभंगा व मिथिलांनचल वासियो से अपील किया है भाजपा/आरएसएस के हर साम्प्रदायिक मनसूबे को चकनाचूर करने की जरूरत है। साथ ही साथ किसी भी घटना को अंधकार के रखकर जांच करने पर माननीय विधायक से सवाल खड़ा किया है।
उन्होंने बताया कि दरभंगा पार्सल ब्लास्ट की घटना की जानकारी आर पी एफ व स्टेशन अधीक्षक से लेना चाहा तो वो बताने से इनकार कर गए।

इस अवसर पर भाकपा(माले) जिला सचिव बैद्यनाथ यादव, राज्य कमिटी सदस्य अभिषेक कुमार, इंसाफ मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष नेयाज अहमद, जिला स्थायी समिति सदस्य अशोक पासवान, आइसा नेता संदीप कुमार चौधरी, प्रिंस राज, मयंक कुमार यादव, संदीप कुमार, चंदन रजक, इनौस नेता केशरी कुमार यादव, रंजीत राम, इंसाफ मंच के अकबर रजा, मोहम्मद जमशेद सहित कई लोग शामिल थे।

 

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …