Breaking News

सीएम साइंस कॉलेज में सेवानिवृत्त कर्मी को दी विदाई

सीएम साइंस कॉलेज में सेवानिवृत्त कर्मी को दी विदाई

सी एम साइंस कॉलेज में चतुर्थवर्गीय कर्मी के रूप में कार्यरत अर्जुन मलिक बुधवार को सेवानिवृत्त हुए। उनकी सेवानिवृत्ति के उपलक्ष में प्रधानाचार्य डॉ प्रेम कुमार प्रसाद की अध्यक्षता में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। मौके पर उपस्थित शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों ने श्री मलिक के कार्यकाल की विस्तार से चर्चा करते हुए इसे अनुकरणीय बताया।
मौके पर श्री मलिक को मिथिला की गौरवशाली परंपरा के अनुरूप धोती, कुर्ता, पाग, चादर, छाता, छड़ी एवं गीता की पुस्तक सहित समय की जरूरत को ध्यान में रखते हुए मिथिला पेंटिंग की कलाकारी युक्त मास्क भेंट किया गया। अध्यक्षीय संबोधन में प्रधानाचार्य ने उनके दीर्घ एवं स्वस्थ जीवन की ईश्वर से कामना की।
कोरोना के सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए आयोजित विदाई समारोह में महाविद्यालय के बर्सर डॉ अशोक कुमार झा, वनस्पति विभागाध्यक्ष डॉ दिलीप कुमार झा, प्रयोग प्रदर्शक प्रभात कुमार, प्रधान सहायक कृष्ण कुमार चौधरी, लेखा सहायक रोहित कुमार झा, परीक्षा सहायक उमेश कुमार ठाकुर, स्थापना सहायक चेतकर झा, नामांकन सहायक जयचंद्र झा, केवला देवी, रवींद्र कुमार यादव, कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राधेश्याम झा, गोपाल सिंह, जितेंद्र राम, सिन्टु कुमार, रामशंकर भंडारी, अशोक राम, दिलीप मंडल, सुरेश लाल दास, मिश्री साह, सिंदु कुमारी, अनुराधा कुमारी, जरीना खातुन, ज्योति देवी, मीनू कुमारी आदि उपस्थित थे।

Check Also

दरभंगा   जिलाधिकारी  कौशल कुमार की अध्यक्षता में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण संगठन विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षा बैठक हुई।

🔊 Listen to this • लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण संगठन विभाग के कार्यों की समीक्षा…   …