पदाधिकारी पर तत्काल कार्रवाई की माँग पर अड़े अनशनकारी, MSU का अनिश्चितकालीन अनशन दूसरे दिन भी जारी।

विगत दिनों सीएचसी घनश्यामपुर पर एम्बुलेंस के अभाव में हुई प्रसव पीड़िता के मृत्यु के न्याय, दोषी पदाधिकारी पर तत्काल कारवाई एवं पीड़ित परिवार को मुआवजा देने जैसे मांगों पर शुरू हुआ अनिश्चितकालीन अनशन आज दूसरे दिन भी जारी है। अनशन पर संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता धीरज कुमार झा एवं प्रखंड कॉर्डिनेटर वीरेंद्र कुमार बैठे हुए की स्वास्थ्य की स्थिति लगातार गिर रहा है। वहीं अनशनकारियों के उत्साहवर्धन और न्याय के इस लड़ाई को मजबूती प्रदान करने हेतु अनशन के दूसरे दिन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अविनाश भारद्वाज अनशन स्थल आगमन हुआ।
अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठे संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता धीरज कुमार झा ने कहा कि शासन-प्रशासन हमारी माँगों गम्भीरतापूर्वक कार्य नहीं कर रही है। पूरा प्रशासनिक महकमा हमारे अनिश्चितकालीन अनशन सत्याग्रह के हर पहलू माँग एवं समाधान से अवगत हैं लेकिन अभी भी उनकी नियत्ति न्याय सुनिश्चित करना नहीं है। अनशन के दवाब में जिलाधिकारी द्वारा गठित जाँच टीम को परसों मामले में सभी पक्षों का बयान प्राप्त हो चुका है और जाँच टीम द्वारा मामले के जाँच की रिपोर्ट भी जिलाधिकारी को सौंप दिया गया है। जाँच टीम को ऑन रिकॉर्ड दिए गए बयान में पीड़ित परिवार और घटना के हर एक पहलू के साक्षी आशा कार्यकर्ता ने स्पष्ट तौर पर कहा कि उन्होंने अस्पताल से एम्बुलेंस मांगा लेकिन उन्हें बताया गया कि अस्पताल पर एम्बुलेंस नहीं है और उसके बाद वो लोग 2 बजे रात को निजी गाड़ी करने के लिए घनश्यामपुर गाँव गए, देर रात वहाँ निजी गाड़ी की व्यवस्था करने में देरी हुई। अंततः उनलोगों ने 14 सौ रुपये में डीएमसीएच जाने के लिए निजी गाड़ी का प्रबंध किया लेकिन जबतक वो लोग निजी गाड़ी लेकर अस्पताल पहुंचते लगातार रक्तस्राव और ससमय इलाज के अभाव में प्रसव पीड़िता की जान जा चुकी थी। इस पूरे घटनाक्रम में अस्पताल के तमाम पदाधिकारी सोते रहे लेकिन जैसे ही पीड़िता की मृत्य हुई अस्पताल प्रशासन ने अपने उपर होने वाले कार्रवाई से बचने के लिए आनन फानन में गाड़ी व्यवस्था कर लाश को उनके घर भिजवा दिया। आगे उन्होंने कहा कि जब सबकुछ सपष्ट है और मामले की जाँच की रिपोर्ट भी प्रस्तुत किया जा चुका है तो आखिर प्रशासन को दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई करने से क्यों कतरा रही है। उनका ये नजरअंदाजी उनके उपर के राजनीतिक दवाब, उनके नियत्ति के खोट और दोषी पदाधिकारी को बचाने की साजिश के तरफ साफ इशारा कर रहा है। हम अनशन पर बैठे हैं और जबतक हमारी मांगों पर तत्काल कार्रवाई नहीं हो जाती हमारा अनशन जारी रहेगा।
वहीं दूसरे अनशनकारी एमएसयू के प्रखंड कॉर्डिनेटर वीरेंद्र कुमार ने कहा कि हम इस दृढ़ निश्चय के साथ अनशन पर बैठे हैं कि किसी भी स्थिति में तत्काल कार्रवाई करना ही होगा। प्रशासन मामले को दबाने और का प्रयास बंद करे और तत्काल कार्रवाई करे। प्रशासन को हमारे अनशन को हमारी कमजोरी नहीं समझे। अभी हम शांतिपूर्ण अनशन पर बैठे हैं जब जरूरत होगी ये आंदोलन क्रान्तिपूर्ण हो जाएगी।
वार्ता के लिए पहुंचे अंचलाधिकारी ने अनशन समाप्त करने का आग्रह किया लेकिन अनशनकारियों ने स्पष्ट कहा कि जब मामले की सारी जाँच प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है तो देरी क्यों। मामले में कार्रवाई हो और कारवाई के साथ ही हमारा अनशन समाप्त हो जाएगा। इस पर अंचलाधिकारी ने उक्त बातें वरीय पदाधिकारी के संज्ञान में देंगे जिसके बाद उचित कार्रवाई होगी। उधर अनशन स्थल पर बचनेश्वर झा, अरशद जमाल समेत विभिन्न क्षेत्रों के सामाजिक राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने अनशन स्थल पर पहुंचकर कर अनशनकारियों का हाल जाना एवं अपना नैतिक समर्थन दिया।
मौके पर पीड़िता के पिता सोहन दास, संगठन के अमित ठाकुर, शिवेंद्र वत्स, सागर नवदिया, राघव झा, मोहित झा, संजय झा, अनन्त झा, आलोक झा समेत दर्जनों अन्य लोग मौजूद रहे।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal