बस किराया दोगुना से ज्यादा होने पर एमएसयू ने डीएम को सौंपा ज्ञापन —–
मिथिला स्टूडेंट यूनियन के दरभंगा जिलाध्यक्ष अभिषेक कुमार झा ने दरभंगा जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप यात्रा पर लगने वाले किराया जरूरत से ज्यादा बढ़ने का शिकायत किया हैं इस बाबत एमएसयू प्रतिनिधि ने कहा

बड़े ही कष्ट के साथ कहना पर रहा हैं कि बस संचालकों के द्वारा मनमौजी तरीके से हर जगह तय किराया का दुगुना पैसा वसूल किया जा रहा है । जिससे इस महामारी के बाद के विषम परिस्थिति में आम-आवाम के लिए जीवन काफी मुश्किल हो रहा है
बस में जब इस आलोक में लोग कंडक्टर ड्राइवर से प्रश्न करते हैं तो बताया जाता है कि डीजल महंगा होने के कारण दुगुना कर दिया गया है । जो कि बहुत ही अव्यवहारिक बात है ।डीजल का रेट अभी 20-30 रुपया बढ़ा हैं और किराया दोगुना से ज्यादा कैंसे हो सकता हैं यह समझ नही आ रहा हैं
सभी सरकारी नियमों को ताख पर रखते हुए यह पैसा बस संचालको द्वारा आम आदमी से वसूला जा रहा हैं इस प्रकार से आम-आवाम के शोषण से लोगों में सरकार के प्रति रोष उतपन्न हो रहा है । अगर इस प्रकार से शोषण जारी रहा तो सरकार के प्रति लोगों का विश्वास उठ जाएगा
एक जिम्मेदार संगठन मिथिला स्टूडेंट यूनियन के सदस्य होने के नाते भी मेरा इन विषयों से आपको अवगत करवाना कर्तव्य था । अगर इस विषय पर संज्ञान नहीं लिया जाएगा तो हमलोग भी सत्याग्रह / आंदोलन करने को मजबूर होंगे ।
ये एक बड़े ही चिंता का विषय है । आशा करते हैं की इस विषय को ठंडे बस्ते में न रख कर इस विषय के आलोक में आप चिंता करेंगे । कुछ ठोस निर्णय लेंगे 160-170 पटना का किराया मौजूदा समय में हैं फिलहाल 500 रुपया तक वसूल किया जा रहा हैं लगभग सभी जगह का किराया दुगुना और उससे ज्यादा कर दिया गया हैं पूछे जाने पर कहा जाता हैं 50 प्रतिशत लोगों को ही बस में सफर का निर्णय प्रशासन दे रखा हैं जबकि बस में सभी सीटों को फूल कर ले जाया जाता हैं जिससे आम लोगों में काफी निराशा हैं हर तरफ लोगों को लूटा जा रहा है आम लोगों का शोषण किया जा रहा हैं जिस ओर प्रशासन का ध्यान नही जा रहा हैं कहा हमारी मांग है कि
सभी बसों में सरकार द्वारा तय किया हुआ रेट चार्ट बस के अंदर लगवाया जाए
बस पराव पर ही बस अपने समय से खड़ी हो और किराया एक सामान हो ये सुनिश्चित किया जाए
सभी बस के ड्राइवर और कंडक्टर मास्क ओर सेनिटाइजर का प्रयोग करें । कोविड प्रोटोकॉल का पालन हो । इसके निरीक्षण हेतु टास्क फोर्स बनाया जाए इस मौके पर संगठन के प्रसून चौधरी और अनिश चौधरी भी उपस्थित रहे।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal