डॉक्टर डे पर पारस में कोरोना काल में योगदान देने वाले डॉक्टरों को किया गया सम्मानित
पारस
ग्लोबल अस्पताल दरभंगा में गुरूवार को नेशनल डॉक्टर्स डे मनाया गया। इस अवसर पर डॉक्टरों ने केक काटा और एक दूसरे को बधाइयां दी। अस्पताल के हेड परन्तप दासगुप्ता के द्वारा डॉक्टर्स को ट्रॉफी से सम्मानित भी किया गया। यह ट्रॉफी कोरोना मरीजों के इलाज में योगदान के लिए दिया गया। पैरामेडिकल और नर्सिंग स्टाफ को भी इस अवसर पर सम्मानित किया गया।
अस्पताल के ऑपरेशन मैनेजर अभिषेक मिश्रा ने बताया कि कार्यक्रम अस्पताल परिसर में कोरोना गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए आयोजित किया गया ।उन्होंने कहा कि हम लोग इस बार दोगुने उत्साह से यह दिवस मनाया। अभिषेक मिश्रा ने अस्पताल के डॉक्टरों को शुभकामना दिया। उन्होंने कहा कि हमेशा यहां रहने और दिन-रात सेवा करने के लिए सबको धन्यवाद। आशा और जुझारू के साथ कोरोना से लड़ने के लिए उन्होंने धन्यवाद ज्ञापित किया। अभिषेक मिश्रा ने डॉक्टरों को सफेद लिबास में देवदूत की संज्ञा दी। कार्यक्रम में वरिष्ठ चिकित्सक के रुप में उपस्थित बी के सिंह ने कहा कि डॉक्टर के रुप में हमें लोग भगवान कहते हैं अतः हमें विश्वसनीयता कायम रखनी होगी। मौके पर अपने ऑनलाईन संदेश में पटना से पारस अस्पताल बिहार झारखंड के हेड डॉ तलत हलीम ने कहा कि दरभंगा में इलेक्ट्रोनिक आई सी यू जल्द चालू होगा।
बताते चलें कि पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री के जयंती के रूप में मनाया जाता है। डॉक्टर राय बहुत बड़े चिकित्सक थे। उपरोक्त कार्यक्रम में कनिष्क परमार, मकसूद आलम, पूरे आई सी यू की टीम, डॉ सुधाकर मिश्रा और शान्तन कुमार – HR सहित अनेक सहकर्मी उपस्थित थे।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal