Breaking News

राजकीय सम्मान के साथ स्वर्गीय शशिभूषण हजारी की हुई अंत्येष्टि

राजकीय सम्मान के साथ स्वर्गीय शशिभूषण हजारी की हुई अंत्येष्टि

दरभंगा विधायक, कुशेश्वरस्थान स्वर्गीय शशिभूषण हजारी की अंत्येष्टि राजकीय सम्मान के साथ कुशेश्वरस्थान प्रखण्ड के रामपुर राउत ग्राम अवस्थित उनकी निजी जमीन पर संपन्न करायी गयी। इस अवसर पर बिहार पुलिस के जवानों द्वारा 21 राउंड फायर कर उन्हें अंतिम सलामी दी गई। मुख्यमंत्री, बिहार की ओर से प्रभारी जिलाधिकारी-सह-उप विकास आयुक्त तनय सुल्तानिया के द्वारा  विधायक के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित किया गया तथा जिला प्रशासन की ओर से भी उनके द्वारा पुष्प चक्र अर्पित किया गया।
अंत्येष्टि के अवसर बिहार विधानसभा के उप-सभापति महेश्वर हजारी, मंत्री  मदन सहनी,  विधायक  विनय चौधरी,  विधायक  संजय सरावगी, विधायक  मिश्री लाल यादव, माननीय विधान पार्षद अर्जुन सहनी,  विधायक श्रीमती स्वर्णा सिंह, दरभंगा से राजद प्रदेश महासचिव  सुनीति रंजन दास, अनुमण्डल पदाधिकारी, बिरौल, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, बिरौल, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी कुशेश्वरस्थान व बिरौल, अंचलाधिकारी, कुशेश्वरस्थान एवं बिरौल तथा संबंधित पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Check Also

• डीएम की अध्यक्षता में 30 से अधिक आवेदनों की हुई जनसुनवाई   

🔊 Listen to this • डीएम की अध्यक्षता में 30 से अधिक आवेदनों की हुई …