शुभंकरपुर वार्ड नंबर 08 दरभंगा के अपने आवास पर अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ, दरभंगा प्रमंडल दरभंगा के प्रमंडलीय मंत्री सह प्रदेश संगठन मंत्री राज किशोर सहनी के 50 वीं जन्मदिन के अवसर पर पौधा लगाया।
साथ ही प्रमंडलीय मंत्री सह प्रदेश संगठन मंत्री राज किशोर सहनी ने कहा है कि पौधारोपण कर पर्यावरण के दृष्टिकोण से आज जब हर कोई प्रकृति के विभिन्न प्रकोपो से जैसे बाढ़,तूफान,भूकंप भारी बारिश एवं प्राकृतिक आपदा से जूझ रहा है। हमे समझना होगा कि प्रकृति हमारे जीवन का एक अनमोल हिस्सा है और इसका हनन हमारे लिए काफी हानिकारक हो सकता है। इसलिए शादी के सालगिरह व जन्मदिन की यादगार में पौधा लगाना एक अच्छी शुरुआत है। साथ ही सभी जी डी एस कर्मियों से अपील है कि पर्यावरण के दृष्टिकोण से अपने आवास एवं कार्यालय परिसर में एक पौधा जरूर लगाए।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal