Breaking News

महिलाओं पर हिंसा व उत्पीड़न करने वालों को स्पीडी ट्रायल चला अविलंब दोषियों को गिरफ्तार करें राज्य सरकार- ऐपवा

 

बाघी आधारपुर में हुए बर्बर हिंसा व उत्पात मचाने वालों को अविलंब गिरफ्तारी व पीड़तों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर 6 जून को आईजी का घेराव करेगा- इंसाफ मंच/ऐपवा

पुलिस की उपस्थिति में बाघी आधारपुर में हुआ तांडव, थाना प्रभारी को अविलंब बर्खास्त किया जाए – भाकपा माले

बिहार में बढ़ते मॉब लिंचिंग की घटनाओं पर रोक लगाने में नीतीश सरकार विफल- नेयाज अहमद

महिलाओं पर हिंसा व उत्पीड़न करने वालों को स्पीडी ट्रायल चला अविलंब दोषियों को गिरफ्तार करें राज्य सरकार- ऐपवा

दरभंगा:- आज भाकपा माले, इंसाफ मंच, ऐपवा के संयुक्त बैनर तले नेताओं व कार्यकर्ताओं के द्वारा समस्तीपुर में अल्पसंख्यक समुदाय के खिलाफ भीड़ हिंसा को उकसाने वाले संघ-भाजपा व हिन्दू पुत्र के अपराधियों को अविलंब गिरफ्तार करने व मो. हसनैन की बेटियों को सुरक्षा की ग्रारंटी करने सहित अन्य मांगों को लेकर दरभंगा शहर के मिर्जापुर चौक से प्रतिवाद मार्च निकाला गया जो दरभंगा टावर पर जाकर सभा में तब्दील हो गया।

जिसका नेतृत्व इंसाफ मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष नेयाज अहमद, ऐपवा की जिला सचिव सनीचरी देवी, भाकपा माले के राज्य कमिटी सदस्य अभिषेक कुमार ने किया।

इस दौरान प्रतिवाद मार्च में शामिल कार्यकर्ताओं ने भाजपा-जदयू होश में आओ, बिहार में साम्प्रदायिकता का जहर घोलना बंद करो, बिहार ने मॉब लिंचिंग की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी क्यों नीतीश कुमार जवाब दो, बाघी आधारपुर की घटना का न्यायिक जांच कराओ इत्यादि आक्रोशपूर्ण नारेबाज़ी कर रहे थे।

सभा को संबोधित करते हुए इंसाफ मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष नेयाज अहमद ने कहा कि समस्तीपुर के आधारपुर घटना ने पूरे को शर्मसार कर दिया है जहां पर खुलेआम हिन्दू पुत्र के उकसावे पर पुलिस की मौजूदगी में महिलाओं पर हिंसा व उत्पात मचाया गया, अल्पसंख्यकों के घरों के घरों में लूटपाट करते हुए आग के हवाले कर दिया गया.
एक शिक्षिका को अर्धनग्न करके सड़क पर घुमाया जाता है उसको पानी मे डुबो-डुबोकर बर्बर पिटाई कर मार दिया जाता है.
वही दो सप्ताह बीत जाने के बाद भी आधारपुर मामले में कोई अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं हुई है, हमारी मांग है कि आधारपुर के जिम्मेवार समस्तीपुर के डीएम-एसपी को बर्खास्त किया जाए व आधारपुर घटना के पीड़तों को अविलंब न्याय दिलाया जाएं.

आगामी 6 जून को इंसाफ मंच व ऐपवा के बैनर तले आधारपुर हिंसा में शामिल हिन्दू पुत्र के उपद्रवियों की गिरफ्तारी व आधारपुर के पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर आईजी का घेराव किया जाएगा।

ऐपवा की जिला अध्यक्ष साधना शर्मा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जदयू-भाजपा की सरकार में महिलाओं पर यौन उत्पीड़न, महिला हिंसा की घटनाओं में बढ़ोतरी हो रही है. समस्तीपुर के आधारपुर में जिस तरीक़े से महिला को अर्धनग्न करके खुलेआम पुलिस की मौजूदगी में सड़क पर घुमाया गया और शिक्षिका की बर्बर पिटाई कर मार दिया गया.

हमारी मांग है कि बिहार के मुखिया नीतीश कुमार महिला पर बढ़ते उत्पीड़न पर रोक लगाए व आधारपुर के पीड़ितों को अविलंब न्याय दिलाने का काम करें, नहीं तो आने वाले दिनों में ऐपवा संघर्ष तेज़ करेगी।

प्रतिवाद मार्च में इंसाफ मंच के जिला अध्यक्ष अकबर रज़ा, ऐपवा की जिला सचिव सनीचरी देवी, ऐपवा की नगर अध्यक्ष रानी सिंह, ऐपवा नेता मधु सिंहा, जिन्नात प्रवीण, प्रमिला देवी, माले नेता उमेश, रंजीत यादव, रंजन सिंह, रामबाबू शाह, आइसा से संदीप कुमार चौधरी, संदीप कुमार, चंदन साफ़ी शामिल थे।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …