Breaking News

 मिथिला स्टूडेंट यूनियन के विश्वविद्यालय प्रभारी अमन सक्सेना के नेतृत्व में दरभंगा राजकिला के समीप टूटे पुलिया का निर्माण करने को लेकर एक दिवसीय सांकेतिक धरना।

पुलिया निर्माण को लेकर एमएसयू ने दिया एकदिवसीय सांकेतिक धरना —-

मिथिला स्टूडेंट यूनियन के विश्वविद्यालय प्रभारी अमन सक्सेना के नेतृत्व में दरभंगा राजकिला के समीप टूटे पुलिया का निर्माण करने को लेकर एकदिवसीय सांकेतिक धरना राज किला परिसर के समीप दिया गया इस बाबत एमएसयू के विश्वविद्यालय प्रभारी अमन सक्सेना ने कहा बड़ी ही शर्म की बात हैं की इस पुलिया निर्माण को लेकर भी हमें आज आंदोलन करना पड़ रहा हैं पिछले 5 महीनों से पुलिया टुटा हुआ हैं जिस ओर प्रशासन का ध्यान नही जा रहा हैं लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पर रहा हैं आम आदमी पुलिया किनारे गिरे पोल के सहारे रास्ता पार करने को मजबूर हैं अगर जल्द इस ओर ध्यान नही दिया गया तो एक बड़ी घटना घटित हो सकता हैं नगर विद्यायक संजय सरावगी के घर से थोड़ी ही दूर पर यह पुलिया लगभग पिछले 5 महीना से टुटा पड़ा हुआ हैं लेकिन नाही विधायक नाही नगर निगम प्रशासन इस ओर ध्यान दिया हैं शायद प्रशासन इंतजार कर रहा हैं की किसी की मौत हो फिर जायेंगे सांत्वना देकर 4 लाख का चेक देकर परिवार के प्रति संवेदना प्रकट कर मीडिया में फोटो खिचवाने का काम करेंगे लेकिन मौत जिस कारण हो उसका उपाय नही करेंगे ये कैसे व्यस्था ये कौन सी व्यस्था जो आम नागरिक को पड़ेसान कर रहा है लाखों रुपया टैक्स लिया जाता हैं और सुविधा पोल पर चढ़ कर जाने का दिया जाता है ये मनमानी नहीं चलेगा आज इसी क्रम में मिथिला स्टूडेंट यूनियन के द्वारा वार्ड 13 रामबाग परिसर स्तिथ राजकिला के समीप पुलिया निर्माण को लेकर एकदिवसीय सांकेतिक धरना दिया गया यूनियन के दरभंगा जिलाध्यक्ष अभिषेक कुमार झा ने कहा आज सांकेतिक धरना के माध्यम से प्रशासन को सचेत करने का काम कर रहे हैं अगर एक सप्ताह के अंदर हमारी मांगो पर सकारात्मक पहल नही होता हैं तो एक सप्ताह के बाद मिथिला स्टूडेंट यूनियन के नेतृत्व में आक्रोशपूर्ण आंदोलन किया जाएगा और अगला आंदोलन मुख्य सड़क पर बैठकर हमलोगो के द्वारा किया जाएगा जिसकी पूर्ण जिम्मेवारी नगर निगम प्रशासन वार्ड पार्षद विधायक और सांसद की होगी इस मौके पर संगठन के छात्र नेता अनिश चौधरी,नरेश साह,आदित्य मिश्रा,राहुल दास,अर्जुन कुमार,वरिधि विशाल झा,मनीष कुमार झा आदि मौजूद थे।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …