Breaking News

दरभंगा सदर प्रखंड के शीशों पश्चिमी पंचायत के नाजीरगंज पासवान बस्ती में मरहूम राम विलास पासवान की तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर 75 वीं जयंती मनाया गया।

जन अधिकार पार्टी (लो०) के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर तथा दरभंगा जिला कार्यकारी अध्यक्ष उमेश शर्मा तथा युवा परिषद् के जिला अध्यक्ष विश्वंभर यादव जी के संयुक्त

निर्देशन में तथा शंकर पासवान एवं राज कुमार पासवान जी के संयुक्त नेतृत्व में दरभंगा सदर प्रखंड के शीशों पश्चिमी पंचायत के नाजीरगंज पासवान बस्ती में मरहूम राम विलास पासवान जी तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर 75 वीं जयंती मनाया गया। प्रो० गंगा प्रसाद यादव जी ने कहा राम विलास पासवान केवल दलितों का ही नहीं बल्कि समस्त दबे कुचलो का नेता थे। जब-जब दबे कुचले एवं दलितों के अस्मिता पर खतरा उत्पन्न होता था तो वे चट्टान की भांति उसके साथ खडा हो जाते थे। जिला कार्यकारी

अध्यक्ष उमेश शर्मा ने कहा कि सभी दलित, पिछड़ों भाइयों को मरहूम रामविलास पासवान जी के पदचिन्हों पर चलकर अपने हक अधिकार प्राप्त करने का दृढ़ हौसला रखना चाहिए। साथ ही साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर तथा शिक्षा पाकर खुद और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को उज्जवल बनाने का लक्ष्य रखना होगा। युवा परिषद् के जिला अध्यक्ष विश्वंभर यादव ने कहा कि स्वर्गीय पासवान दलित समाज के रहनूमा थे वे बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के संविधान का रक्षार्थी भी थे वैसे बिहार विभूति का प्रतिमा दरभंगा कामेश्वर सिंह संस्कृत विश्वविद्यालय में लगाया जाना चाहिए। मौके पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन यादव, दरभंगा युवा शक्ति प्रधान महासचिव बहदत अली उर्फ सद्दाम हुसैन,मो०एहशान,मो०शाजीद,फेकन पासवान, रामविलास पासवान, राजकुमार पासवान, शंकर पासवान, फकीरा पासवान, रामवृक्ष यादव,भोला महतो,रामजुलूम महतो, योगेन्द्र यादव,मो० रामपरी,मो० फूलों, पूर्व सरपंच सुलोचना देवी, मुन्नी देवी,मो० बेचनी,राजो देवी, शनीचरी देवी, बुधनी देवी सहित सैकड़ों दलित महिला कार्यक्रम में शामिल हुए।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …