Breaking News

जन अधिकार पार्टी लोकतांत्रिक की ओर से स्वर्गीय रामविलास पासवान के 72 वा जन्मदिन दिवस मनाया गया।

जन अधिकार पार्टी लोकतांत्रिक की ओर से स्वर्गीय रामविलास पासवान जी के जन्मदिन दिवस को जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव जी के ट्वीट पर दलित सम्मान दिवस संपूर्ण बिहार में दलित बस्तियों में मनाया गया, उसी क्रम में जात के दरभंगा इकाई ने दलित प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष महेश पासवान की अध्यक्षता में भटियारी सराय स्थित दलित बस्ती में रामविलास पासवान जी का 72 जन्मदिन दलित सम्मान के रूप में मनाया गया, इस मौके पर जिला अध्यक्ष डॉ० मुन्ना खान, प्रधान महासचिव चुनमुन यादव जिला उपाध्यक्ष पुतूल बिहारी,चंद्रकांत सिंह,अकलियत जिला अध्यक्ष पप्पू सरदार, जिला अध्यक्ष भारती सिंह,नगर महिला अध्यक्ष आसमा खातून, गुनी राम,हीरा राम, भोला राम,अशोक राम, सिकंदर राम,रमेश राम रोहित राम,विष्णु राम, स्वर्गीय रामराज पासवान के

फोटो पर माला अर्पण के बाद जिलाध्यक्ष डॉक्टर मुन्ना खान ने कहा कि रामविलास पासवान दलितों के लिए आवाज थे उनके इस दुनिया में नहीं रहने से राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने प्रण उठाया है कि दलितों के लिए हक-हकूक के लिए हमेशा मैं और स्वर्गीय रामविलास पासवान जी लड़ते रहे हैं, उन्होंने यह भी कहा है कि जन अधिकार पार्टी लोकतांत्रिक हमेशा दलितों के साथ सम्मानजनक कार्य करती थी और करती रहेगी, एवं दलितों के छोटे से छोटे समस्याओं के निवारण के लिए उनके साथ मजबूती से खड़ी रहेगी,

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …