बिहार प्रभारी संजीव झा ने पंचायत एवं जिला परिषद चुनाव को लेकर जिला प्रवेक्षकों संग बैठक की -आप
आप
के बिहार प्रभारी एवं बुराड़ी दिल्ली के विधायक संजीव झा ने जिला प्रवेक्षकों के साथ वर्चुअल बैठक की। बैठक को सम्बोधित करते हुए बिहार प्रभारी ने कहा कि सभी जिला प्रवेक्षक अपने अपने प्रभार वाले जिले में जिला परिषद चुनाव की तैयारी करें। संजीव झा ने प्रवेक्षकों को निर्देश दिया कि अपने प्रभार वाले जिलों में शीघ्र विधानसभा प्रभारी एवं ब्लॉक प्रभारी की नियुक्ति करें। जिलों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें, वहां के मुद्दों को जमीनी स्तर पर

एवं मीडिया के माध्यम से उठाएँ। बैठक में बिहार प्रभारी संजीव झा के साथ सभी जिला प्रवेक्षक, शत्रुघ्न साहू,मनोज कुमार, सुशील सिंह, अंगेश सिंह,डॉ शशिकांत,आर एन सिंह, मिथिलेश सिंह,बबलू प्रकाश, रीना श्रीवास्तव,हेमनारायण विश्वकर्मा, पुरुषोत्तम जी सहित अनेक लोग उपस्थित थे।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal