Breaking News

छात्र सुविधा बहाल करने को लेकर एमएसयू ने केएस कॉलेज पर दिया धरना

छात्र सुविधा बहाल करने को लेकर एमएसयू ने केएस कॉलेज पर दिया धरना—
मांगो पर कारवाई नही होने पर फिर से होगा आंदोलन
मिथिला स्टूडेंट यूनियन के केएस कॉलेज अध्यक्ष अनिश चौधरी के नेतृत्व में कॉलेज परिसर में छात्र सुविधा बहाल करने को लेकर 15 सूत्रीय मांग के सम्बन्ध में कॉलेज परिसर में एक दिवसीय धरना दिया गया इस बाबत आंदोलन के नेतृत्वकर्ता एमएसयू केएस कॉलेज अध्यक्ष अनिश चौधरी ने कहा मिथिला स्टूडेंट यूनियन पिछले 6 वर्षों से क्षेत्र और छात्रों के विकास को लेकर संघर्षरत रहा है अथवा कार्यरत है, इसी क्रम में जब हमने अपने कुँवर सिंह कॉलेज के नए प्रधानाचार्य को महाविद्यालय की समस्याओं को लेकर 15 सूत्रीय मांग सम्बंधित एक ज्ञापन सौंपा था उन सभी माँगो पे जल्द से जल्द सकारात्मक पहल करने की भी मांग किया गया था साथ ही कॉलेज प्रशासन को इस बाबत चेतावनी भी दिया गया था की अगर हमारी सभी माँगो पे जल्द से जल्द सकारात्मक पहल नहीं होता है तो हम लोग उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे लेकिन कॉलेज प्रशासन के द्वारा हमारी मांगो को अनदेखा किया गया जिसको लेकर हमलोगो ने बुधवार को एक दिवसीय धरना केएस कॉलेज परिसर में दिया हैं धरना दिन के 11 बजे से लगभग 2 बजे तक चला जिसके बाद 3 सदस्यीय टीम के अगुवाई में कॉलेज प्रधानाचार्य से वार्ता किया गया जहाँ प्रधानाचार्य के द्वारा मांगो पर सकारात्मक पहल देखने को नही मिला मामूली मांग को लेकर भी दो महीना का समय माँगा गया हैं इससे साफ पता चल रहा हैं की कॉलेज हमारी मांगो को नजरअंदाज कर रहा हैं अगर महीना भर के अंदर मांगो पर पहल नही किया जाता हैं तो आने वाले समय में हम फिर से कॉलेज में आंदोलन को बाध्य होंगे आंदोलनकारी छात्रा अंजलि कुमारी ने कहा हमारी सभी मांग छात्रहित सम्बंधित हैं हमारी मांग है की कॉलेज के मुख्य द्वार पर कॉलेज का नाम मिथिला अक्षर तिरहुता लिपि में भी अंकित किया जाए !!कॉलेज के एडमिशन काउंटर को सड़क किनारे से हटाकर कॉलेज कैंपस के अंदर किया जाए!!कॉलेज में NCC की व्यवस्था पूर्ण किया जाए !कॉलेज के बैंक को स्वचालू रूप से संचालित किया जाए!कॉलेज में महिला गार्ड की व्यवस्था किया जाए।चिन्हित जगहों पर डस्टबिन की व्यवस्था किया जाए ।
कॉलेज में ड्रेस कोड लागू किया जाए!चिन्हित जगहों पर सीसीटीवी कैमरा लगाया जाए! कॉलेज में बॉयज कॉमन रूम का भी व्यस्था किया जाए।कॉलेज के अंदर वाहनों की पार्किंग वर्जित हो एवं पार्किंग के लिए व्यवस्थित व्यवस्था की जाए!कॉलेज में महिला छात्रावास को जल्द से जल्द शुरू किया जाए!कॉलेज के शौचालय को नियमित रूप से निरंतर सफाई की जाए!कॉलेज के सभी छात्र को बिना परिचय पत्र के प्रवेश वर्जित किया जाए!कैंपस के अंदर ग्राउंड और मार्ग को अच्छे से साफ रखा जाए!एवं सबसे महत्वपूर्ण और अंतिम बिंदु कॉलेज के छात्रानुसार सभी महत्वपूर्ण सूचना उनके दिए हुए फोन नंबर एवम् ईमेल पर संदेश के रूप में सूचित किया जाए।।मांगो पर कारवाई नहीं होने पर आगे फिर से आंदोलन किया जाएगा इस मौके पर एमएसयू दरभंगा जिलाध्यक्ष अभिषेक कुमार झा एमएसयू की छात्रा अंजलि कुमारी, प्रियंका, कुमारी मीठी कुमारी, खुशी कुमारी, प्रतिमा प्रिया,एमएसयू सदस्य नारायण मिश्रा, एमएसयू केएस कॉलेज प्रभारी नीरज भारद्वाज, गोपाल जी, ऋतुराज सिंह, राहुल कुमार, शिवम कुमार, रितेश कुमार, अंकित सिंग, वेदांत वत्स, अर्जुन सिंह नंदन राय आदि मौजूद रहे।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …