Breaking News

शिक्षक नियोजन को लेकर डीएम ने की बैठक

शिक्षक नियोजन को लेकर डीएम ने की बैठक

दरभंगा, समाहरणालय अवस्थित अम्बेडकर सभागार में शिक्षक नियोजन को लेकर सभी संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गयी।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि शिक्षक नियोजन 12 जुलाई को होना है, इसकी पूर्व तैयारी कर लेने का निर्देश सभी संबंधित पदाधिकारी को दिया गया।
जिलाधिकारी द्वारा जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (स्थापना) एवं सभी प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी को कहा गया कि शिक्षक नियोजन में सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी प्रखण्ड स्तर पर नोडल पदाधिकारी के रूप में कार्य करेंगे। इसके साथ ही सभी प्रखण्डों के वरीय पदाधिकारी अपने-अपने प्रखण्डों में 11 जुलाई को जाकर पंचायत सेवक, प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी के साथ शिक्षक नियोजन को लेकर की गई सभी तैयारियों की समीक्षा कर लेंगे।
उन्होंने कहा कि शिक्षक नियोजन कार्य शिक्षा विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देश के आलोक में करवाना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नियोजन इकाई ग्राम पंचायत के कार्यालय पर सभी वांछित सूचना प्रदर्शित की जाएगी ,ध्वनि विस्तारक यंत्र की व्यवस्था रहे एवं मेधा सूची का समुचित स्थल पर प्रदर्शन किया जाए।

Check Also

• मत्स्य शिकारमाही एवं विपणन किट एवं कास्ट (फेका) जाल पैकेज किया गया वितरण… 

🔊 Listen to this   • मत्स्य शिकारमाही एवं विपणन किट एवं कास्ट (फेका) जाल …