Breaking News

विद्यार्थी परिषद के स्थापना दिवस एवं राष्ट्रीय छात्र दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

विद्यार्थी परिषद के स्थापना दिवस एवं राष्ट्रीय छात्र दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद दरभंगा द्वारा 73 वें स्थापना दिवस के अवसर पर स्थानीय कार्यालय मिश्रा टोला में सर्वप्रथम झंडोत्तोलन किया गया तत्पश्चात वाणिज्य विभाग में राष्ट्रीय छात्र दिवस के अवसर पर संगोष्ठी का उद्घाटन क्षेत्रीय संगठन मंत्री निखिल रंजन , वाणिज्य विभागाध्यक्ष प्रो हरे कृष्ण सिंह,विभाग संगठन मंत्री हेमंत मिश्रा, विभाग संयोजक सुमित सिंह, जिला संयोजक उत्सव पाराशर ,नगर कार्यकारिणी सदस्य अमृता कुमारी ,एवं नगर सह मंत्री आर्यन सिंह द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
इस अवसर पर क्षेत्रीय संगठन मंत्री निखिल रंजन ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर की विभीषिका एवं इससे उत्पन्न समस्याओं ने लोगों के जीवन को बुरी तरह प्रभावित किया, ऐसी परिस्थिति में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता अपनी कई तरह के सेवा कार्यक्रमों के माध्यम से समाज के जरूरतमंद लोगों की मदद करने में जुटे रहे। एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने अपनी जान को जोखिम में डालकर भी अपनी सामाजिक संवेदना एवं अद्भुत सक्रियता का प्रदर्शन किया है। कोरोना महामारी ने एक तरफ जहां लोगों के स्वास्थ्य एवं जीवन सुरक्षा को लेकर गहरा संकट पैदा कर दिया, वहीं दूसरी तरफ सुरक्षा के दृष्टिकोण से लगाए गए लॉकडाऊन ने जीविका संबंधी समस्याओं को उत्पन्न कर दिया। इन विषम परिस्थितियों में भी राज्य के कोरोना प्रभावित क्षेत्र एवं परिवारों के बीच एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने सीधी पहुंच बनाकर राहत पहुंचाने का कार्य किया। कोरोना की तीव्र रफ्तार ने लोगों के सामने चिकित्सकीय परामर्श एवं अस्पतालों में सीटों की उपलब्धता का संकट खड़ा कर दिया। ऐसे समय में एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने हेल्पलाइन नंबर जारी कर लोगों को चिकित्सकीय परामर्श, कोरोना से संक्रमित जरूरतमंद लोगों के लिए आवश्यक ऑक्सीजन एवं दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने का कार्य एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने किया।
प्रो हरे कृष्ण सिंह ने कहा कि विद्यार्थी परिषद स्थापना काल से ही छात्र हित, समाज हित में काम करने वाला विश्व का सबसे अग्रणी छात्र संगठन है। विभाग संगठन मंत्री हेमंत मिश्रा ने विद्यार्थी परिषद के द्वारा पूर्व में किए गए कार्यों के बारे में विस्तृत जानकारियां दी एवं विद्यार्थी परिषद की महत्ता के बारे में बताया। विषय प्रवेश करते हुए सुमित सिंह ने कहा कि विद्यार्थी परिषद स्थापना के दिनों से ही कॉलेज केंपस एवं विश्वविद्यालय कैंपस में छात्र शक्ति राष्ट्र शक्ति के नारो को बुलंद करते हुए छात्रों में राष्ट्रीयता का भाव जगाती रहती है। प्रो अजीत कुमार सिंह ने कहां की ज्ञान शील एकता के मूल वाक्य के साथ काम करने वाला संगठन विद्यार्थी परिषद आज समाज में अपनी एक अलग पहचान बना चुका है जो इस कोबिड काल में देखने को मिला साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय छात्र दिवस की शुभकामनाएं दी।
संगोष्ठी में वीरेंद्र कुमार, श्रेयस दास ,अमित शुक्ला ,उज्जवल आनंद सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने अपने विचार रखे। मिशन आरोग्य संजीवनी के कार्यक्रम का भी शुरुआत वृक्ष लगाकर किया गया।
कार्यक्रम का संचालन ज़िला संयोजक उत्सव पाराशर एवं धन्यवाद ज्ञापन नगर सह मंत्री आर्यन सिंह ने किया।
इस संगोष्ठी में प्रो बी बी एल दास, मणिकांत ठाकुर, कौशल झा, नीतीश मिश्रा ,आनंद कुमार,राहुल सिंह, मंजय कुमार, अलका कुमारी, रवि यादव, अभिषेक, कुणाल गुप्ता, नरेंद्र कुमार, अतुल चौधरी समेत दर्जनों कार्यकर्ता एवं छात्र उपस्थित थे।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …