बाढ़ से आमजनों का जीना दूभर हो गया:-राजीव चौधरी
शहर सुरक्षा बाँध हायाघाट से मब्बी और समस्तीपुर बचाऊ बाँध सोनमार हाट से हायाघाट के बीच के क्षेत्र को बाढ़ प्रभावित घोषित कर अभिलंब राहत कार्य शुरू करें जिला प्रशासन:- राजीव चौधरी
दरभंगा इस वर्ष समय से पूर्व दरभंगा में बाढ़ ने अपनी दस्तक दे दी है। जिला के हनुमाननगर के 14 पंचायत बहादुरपुर के 5 पंचायत और हायाघाट के दो पंचायत में बाढ़ कहर बरपाना शुरू कर दिया है। इस पंचायत के लोग पूरी तरीके से बाढ़ के पानी से घिर चुके हैं। लोगों के घर में पानी घुस गया है। दो मुख्य सड़क को छोड़कर सभी सड़क डूब चुके हैं। उक्त पंचायत के लोग अपने जान माल की सुरक्षा हेतु ऊंचे स्थानों पर शरण लेना शुरू कर दिए हैं। हनुमाननगर के अधिकतर लोग समस्तीपुर, दरभंगा पथ पर अपने परिवार और माल मवेशी के साथ तंबू गार के रह रहे हैं। साथ ही अन्य ऊँचे जगहों पर शरण लिऐ हुए है। इन सभी बाढ़ पीड़ित और विस्थापित लोगों के लिए अभी तक जिला प्रशासन के तरफ से कोई राहत कार्य भी शुरू नहीं किया गया है। वही सीपीआई के नेता, किसान सभा के जिला अध्यक्ष व हनुमाननगर मुखिया महासंघ के अध्यक्ष, पंचोभ मुखिया राजीव चौधरी ने कहा कि बागमती नदी में नेपाल के द्वारा छोड़े गए पानी और समय से पूर्व हुए बारिश के कारण इस वर्ष 1 महीना पूर्व ही बाढ़ ने दस्तक दे दी है। सभी किसानों के धान का बिचड़ा इस पानी में डूब गया है। मवेशियों के लिए चारा नहीं मिल रहा है। लोग के हरे-भरे पेड़ पानी में सूख रहे हैं। इस वर्ष यस तूफान के कारण तेलहन, मकई, आम आदि के फसल का नुकसान हुआ ही था। उसके बाद समय से पूर्व बाढ़ आकर और किसानों पर कहर बरपा रही है। उन्होंने कहा कि बागमती नदी के पूर्वी भाग पर बांध ना बनाकर इसे खुला छोड़ कर सरकार ने जानबूझकर इस क्षेत्र को वाटर लॉगिंग क्षेत्र बना दिया है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग किया कि अविलंब विस्थापितों के लिए प्लास्टिक बैग, सामूहिक किचन, दवा, पशुओ के लिए चारा, सार्प दर्श की दवा, संख्या के अनुपात में नाव सहित सभी जन उपयोगी राहत सामग्री आम लोगों के लिए उपलब्ध कराने की मांग की है।
वहीं इस विभीषिका में जिला प्रशासन को सक्रिय रूप से आम लोगों के जानमाल की सुरक्षा हेतु सभी व्यापक कदम उठाने का अपील किया।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal