Breaking News

प्रो अजीत कुमार सिंह बिहार प्रांत के महामंत्री तथा डा आर एन चौरसिया बने संस्था के दरभंगा-जिलाध्यक्ष

अंतरराष्ट्रीय संस्था हिन्दी साहित्य भारती का प्रेस कॉन्फ्रेंस 11 जुलाई,2021 को पूर्वाह्न 11:00 बजे

प्रो अजीत कुमार सिंह बिहार प्रांत के महामंत्री तथा डा आर एन चौरसिया बने संस्था के दरभंगा-जिलाध्यक्ष*

हिन्दी साहित्य भारती की बिहार प्रांत इकाई की ऑनलाइन एवं ऑफलाइन बैठक में जुड़े विभिन्न जिलों के संयोजक व अध्यक्ष

अंतरराष्ट्रीय संस्था “हिन्दी साहित्य भारती” की बिहार प्रांत इकाई के दायित्वधारियों की ऑनलाइन एवं ऑफलाइन एक महत्वपूर्ण बैठक सी एम साइंस कॉलेज,दरभंगा के हिंदी विभाग में हुई,जिसकी अध्यक्षता महाविद्यालय के हिन्दी विभागाध्यक्ष डा दिनेश प्रसाद साह ने की। इस अवसर पर नवनियुक्त प्रांतीय महामंत्री प्रो अजीत कुमार सिंह, नवनियुक्त दरभंगा जिलाध्यक्ष डा आर एन चौरसिया, प्रदेश मीडिया प्रभारी डा संतोष कुमार, हिंदी समाहार पत्रिका के संपादक अमिताभ कुमार सिन्हा, डा दिलीप कुमार झा,रितु प्रज्ञा, प्रतिभा स्मृति, सूबेदार एन के साहू , सुदर्शन कुमार,अंग्रेजी विभागाध्यक्ष गिरींद्र मोहन मिश्र तथा शिवेंद्र पांडे आदि ने भाग लिया। बैठक में कल पूर्वाह्न 11ः00 बजे दूरस्थ शिक्षा निदेशालय के नवनिर्मित भवन (रेडियो स्टेशन से पूर्वोत्तर), दरभंगा में होने वाली प्रेसवार्ता की रूपरेखा तैयार की गई। साथ ही संस्था के बिहार प्रांत अध्यक्ष डा दिनेश प्रसाद साह ने दायित्वधारियों को कर्तव्यबोध कराते हुए संस्था के सिद्धांत, उद्देश्य एवं कार्य-प्रणाली से सदस्यों को विस्तार से अवगत कराया।
बिहार प्रांत के महामंत्री प्रो अजीत कुमार सिंह ने बताया कि संस्था भारत के 27 राज्यों सहित 35 देशों में सक्रिय होकर हिंदी साहित्य के विकास हेतु कृत संकल्पित है। बिहार के सभी जिलों में संस्था का तीव्र गति से विस्तार किया जा रहा है।
हिन्दी साहित्य भारती के नवनियुक्त दरभंगा जिलाध्यक्ष डा आर एन चौरसिया ने कहा कि शीघ्र ही संस्था का दरभंगा जिला में विस्तार कर कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा और इसकी शैक्षणिक गतिविधियां प्रारंभ की जाएगी। उन्होंने आगामी हिन्दी दिवस के अवसर पर 14 सितंबर को वृहद कार्यक्रम के आयोजन किए जाने की जानकारी दी। अमिताभ कुमार श्रीवास्तव के संचालन में आयोजित बैठक में स्वागत संबोधन प्रदेश-महामंत्री प्रो अजीत कुमार सिंह ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन डा संतोष कुमार ने किया।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …