Breaking News

दरभंगा अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन शाखा ने दो दिवसीय  वर्चुअल जुंबा क्लासेस  का आयोजन प्रांतीय स्तर पर करवाया।

स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ आत्मा का निवास होता है, और स्वस्थ रहने के लिए जरूरी है कि हमारा शरीर फिट हो, हम फिट रहे इसके लिए हमें नियमित रूप से शारीरिक व्यायाम की आवश्यकता होती है। इसी क्रम में अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन  कि दरभंगा शाखा ने दो दिवसीय  वर्चुअल जुंबा क्लासेस  का आयोजन प्रांतीय स्तर पर करवाया । अक्सर लोग खुद को फिट रखने के लिए कडी मेहनत करते हैं ।रोजाना सुबह की शुरुआत जॉगिंग और व्यायाम से करते है।इसके बाद जिम में हार्ड वर्क आउट करते हैं। लेकिन मस्ती भरे अंदाज में डान्स एक्सरसाइज का मजा ही अलग है।डान्स वजनको कम कर दिल और फेफडों की स्थिति को बनाए रखता है।यह मांसपेशियो को स्वस्थ रख ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बिमारी के खतरे को कम करता है। इस आयोजन में बिहार प्रांत की सभी शाखाओं से कुल मिलाकर 45 सदस्य दोनों दिन मौजूद रही, जिसमें प्रांतीय अध्यक्ष मीना तोदी जी, सचिव रानी झुनझुनवाला, कोषाध्यक्ष इंदिरा पोद्दार, प्रांतीय जन जागरण प्रमुख शिखा लोहिया , दरभंगा की शाखा अध्यक्ष किरण बूबना,सचिव , जागृति केडिया, पूर्व अध्यक्ष क्रमसःनीलम पंसारी सुशीला पंसारी किरण पोद्दार,चंचल केडिया, सुलोचना केडिया, प्रांतीय बाल विकास प्रमुख मधु सरावगी, जन जागरण प्रमुख प्रीति अग्रवाल समेत 45 सदस्यो ने इस क्लास का लाभ उठाया, इस का आयोजन दरभंगा शाखा की अध्यक्ष किरण बूबना ने किया। जुंबा क्लास बहुत ही ट्रेंड ट्रेनर श्री प्रकाश कर्ण जो बीरगंज नेपाल से आते है, उन्होंने अपने स्टूडियो से करवाया सभी सदस्यों ने इसका भरपूर लाभ उठाया तथा बहुत एंजॉय किया संगीत की लय पर तो अपने आप ही पांव थिरकने लगते है।कहते है न एक पंथ दो काम मनोरंजन का मनोरंजन भी और शारीरिक व्यायाम भी,
यही हमारा जन- जागरण का उद्देश्य है की हम घर घर महिलाओं को स्वस्थ एवं मस्त रहने के लिए प्रेरित कर सके।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …