गांधीनगर कटरहिया वासियो ने जलजमाव की समस्या को लेकर बैठक कर 12 अगस्त से सड़क पर आंदोलन करने का लिया निर्णय —
प्रशासन चाहे तो लाठी मार ले जेल ले जाए लेकिन आंदोलन से नहीं उठेंगे

गांधीनगर कटरहिया वासियो ने बैठक कर 12 अगस्त से एसएच 56 को अनिश्चितकाल के लिए बंद करने का निर्णय लिया हैं बैठक में उपस्थित लोगों ने कहा पिछले 10 सालो से हमलोगो को नाला निर्माण के नाम पर ठगा जा रहा हैं पिछले 20 सालो से यहाँ के लोग जलजमाव के गंभीर समस्या को झेल रहे हैं जिसको देखते हुए प्रशासन से अब आर-पार की लड़ाई को लेकर लोग तैयार हो गए हैं कहा प्रशासन को बहुत समय दिया गया लेकिन हमारी किसी भी मांगो पर कोई अम्ल नही गया जिससे आज लोगों ने गांधीनगर सामुदायिक भवन में बैठ कर अनिश्चितकालीन एसएच 56 को बंद करने का निर्णय लिया हैं प्रशासन को 1 महीना का समय दिया गया हैं मांगो पर कारवाई नही हुआ तो 12 अगस्त से मुख्य सड़क को पूर्णतः जाम किया जाएगा कहा कुछ दिन पूर्व नगर विधायक संजय सरावगी के द्वारा 10 करोड़ रुपया इस नाला निर्माण के लिए जारी करने की सुचना मिली थी लेकिन काम अब तक शुरू नही होना प्रसासन और जनप्रतिनिधि की नियत पर सवाल खड़ा कर रहा हैं साफ मालुम पता चलता हैं की प्रशासन को आम लोगों की कोई चिंता नही हैं पिछले बार भी जब रेलवे का दोहरीकरण किया गया था तो बिन बरसात गांधीनगर में जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गया था तब यहाँ के लोगों ने नगर निगम में जाकर आंदोलन किया फिर एसएच 56 सड़क कल जाम किया जिसके बाद तत्कालीन तौर पे नाला का निर्माण किया गया जिससे बारिश के दिनों को छोड़ यहाँ जलजमाव की समस्या नहीं होता लेकिन बारिश के दिनों में 3 से 4 महीना तक गांधीनगर कटरहिया मोहल्ला वासी जलजमाव में डूबे हुए होते हैं सेकड़ो लोगों के घरों में पानी घुसा होता हैं पिछले यास तूफ़ान से अब तक मोहल्ला में जलजमाव की समस्या लगातार बनी हुई हैं जिससे लोग काफी आक्रोशित हैं और आर -पार् की लड़ाई को तैयार हैं कहा जब तक नाला निर्माण कार्य में तीन तरफ से हाथ नहीं लगाया जाता एक तय समय सीमा घोषित नही किया जाता आंदोलन अनिश्चितकाल के चालु रहेगा इस बैठक में दिलवारपुर कटरहिया गंज छिप्पलिया आदि जगहों के लोगों ने शामिल होकर 12 अगस्त तक का टाइम लाइन घोषित कर दिया हैं हजारों लोगों के साथ लोग आंदोलन करेंगे जिसमें सेकड़ो के तादाद में महिलाओं की भी भागेदारी होगी लोगों ने कहा प्रशासन जेल ले जाए लेकिन हम उठेंगे नहीं प्रशासन डंडा मारे हम लोग उठेंगे इस पानी से अच्छा हैं हमें जेल में डाल दिया जाए ये सही होगा लेकिन अब इस नाले के पानी को अब बर्दास्त नही करेंगे अभी भी समय हैं प्रशासन और जनप्रतिनिधि सचेत हो जाए नही तो 12 अगस्त से आंदोलन की शुरुवात होगी और हमें रोकने वाला कोई नही होगा हमारी 6 प्रमुख मांग हैं जिसमे दोनार से टीनही पुल तक नाला निर्माण कार्य युद्धस्तर से शुरू किया जाए और 3 तरफ से काम में हाथ लगाया जाए तत्काल मोहल्ला के मुख्य द्वार के पास टूटे स्लोप का निर्माण किया जाए और टूटे मुख्य सड़क का मरम्मतिकरण कार्य पूरा किया जाए बढई टोल स्थित दुर्घटनाग्रसित स्लैब को हटाकर तत्काल पुलिया का निर्माण किया जाए मोहल्ला के सभी गलियों के नाला का निर्माण किया जाए यह सुनिश्चित हो तत्काल मोहल्ला के नालियों का साफ-सफाई जेसीबी लगाकर किया जाए और दोनार से टिनही पुल तक निर्माण होने तक जलजमाव की स्थिति होने पर पम्पिंग सेट लगाकर पानी निकाला जाए अगर सभी मांगो पर प्रशासन के द्वारा ध्यान नही दिया जाता हैं और कारवाई नहीं किया जाता हैं तो 12 अगस्त से अनिश्चितकाल के लिए एसएच 56 को बंद कर दिया जाएगा मीडिया के माध्यम से हमलोग प्रशासन को सचेत करने का काम कर रहे हैं की हमारी सभी मांगो पर सकारात्मक पहल किया जाए अन्यथा इस बार हमलोग प्रशासन से आर पार् की लड़ाई को तैयार रहेंगे इसके लिये हमें जेल ही क्यू ना जाना पड़े लेकिन हमलोग एक साथ होकर लड़ेंगे इस निकम्मी व्यस्था ने हमारा जीना हराम कर दिया हैं हमारी माँ बहन आज घर में कैद होने को मजबूर हैं प्रशासन 5 करोड़ के नाले को 35 करोड़ रुपया तक ले गया लेकिन नाला निर्माण अब तक नही कर सका और जिस तरह से कार्य किया जा रहा हैं इससे लग रहा हैं की ये आने वाले 5 सालो में भी संपन्न नही होगा विधायक सांसद पार्षद मानो गहरी नींद में सोया हुआ हुआ हैं प्रशासनिक पदाधिकारी मानो कान में रुई डाल कर बैठा हुआ हैं ठेकेदार मौनमोजी कर रहा हैं और ये लोग इनपर कारवाई करने के जगह इन लोगों की मदद करते हुए नजर आ रहे हैं इस विधि व्यस्था से अब लोगों का विश्वास उठ चूका हैं आखिर उठे भी क्यू ना जिस व्यस्था ने इन लोगों को 20 सालो से नाले के पानी में रहने को मजबूर किया हैं उस व्यस्था पर लोग विस्वास करें भी तो आखिर कैसे अब देखना हैं की प्रशासन इसपर सचेत होता हैं या ये लोग खुद इस व्यस्था से लड़ाई कर अपना समाधान करते हैं इस बैठक में वार्ड 17 के पूर्व पार्षद प्रदीप गुप्ता, पार्षद उम्मीदवार नंद किशोर चौधरी,स्थानीय छात्र नेता अमन सक्सेना,मनोज मण्डल,नटवर शर्मा,चन्दन झा,शशांक शेखर,लालू चौधरी,बाबुल राज,छोटू राय,अभिषेक कुमार,सुधीर मण्डल,अमित राय, अमित श्रीवास्तव,रंजीत गुप्ता,अमित सिंह,गौरव सिंह,सोनू चौधरी,विकाश चौधरी,अमर दास,बिपुल राज,नवीन कुमार,आशु कुमार,किट्टी कुमार,अमर सिंह,नरेश साह,विमल राय,रामप्रसाद राय,दिलीप राय,श्याम चौधरी,गोपाल राय,अप्पू सिंह,संतोष कुमार, शाहनवाज़ आलम,अजीत महतो,सन्नी कुमार,विवेक कुमार समेत कई और लोग उपस्थित रहे।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal